चीन की यात्रा करेंगे ट्रंप : जिनपिंग के साथ शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग, बैठक में द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर करने और कई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद

मादक पदार्थों से संबंधित चिंताओं पर भी बातचीत की उम्मीद

चीन की यात्रा करेंगे ट्रंप : जिनपिंग के साथ शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग, बैठक में द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर करने और कई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 14-15 मई को बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से शिखर वार्ता करेंगे। पहले स्थगित यह बैठक अब व्यापार, आयात शुल्क, ताइवान, क्षेत्रीय सुरक्षा और ऊर्जा आपूर्ति जैसे अहम मुद्दों पर केंद्रित होगी। ट्रम्प ने वर्षांत में जिनपिंग की अमेरिका यात्रा की भी घोषणा की है, जिससे संबंधों में सुधार की उम्मीद है।

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 14-15 मई को बीजिंग की यात्रा करेंगे, जहाँ वह अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के साथ एक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने गुरुवार को  यह  घोषणा की है कि चीनी राष्ट्रपति भी इस वर्ष के अंत में अमेरिका की यात्रा करेंगे। ट्रम्प ने कहा कि वह जिनपिंग के साथ मुलाकात के लिए बहुत उत्सुक हैं, जो कि यकीनन एक यादगार घटना होगी। दोनों राष्ट्रपतियों के बीच यह उच्च स्तरीय बैठक पहले 31 मार्च से दो अप्रैल के दौरान होनी थी, लेकिन ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  पर कहा, चीन के सम्मानित राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मेरी बैठक पुनर्निर्धारित की गयी है और यह 14 और 15 मई को बीजिंग में होगी। मेलानिया और मैं इस वर्ष के अंत में वाशिंगटन में जिनपिंग और मैडम पेंग की मेजबानी भी करेंगे। सूत्रों ने कहा कि ट्रम्प और जिनपिंग के बीच शिखर बैठक में द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर करने और कई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद है।

चर्चा का उद्देश्य आयात शुल्क, व्यापार समझौते और कृषि तथा हवाई जहाज के पुर्जों जैसे विशिष्ट क्षेत्रों के संबंध में तनाव को कम करना है। उच्च प्राथमिकता वाले विषयों में ताइवान, क्षेत्रीय सुरक्षा और पश्चिमी एशिया की स्थिति शामिल है। कंप्यूटर चिप्स, दुर्लभ मृदा तत्वों और मादक पदार्थों से संबंधित चिंताओं पर भी बातचीत किये जाने की उम्मीद है। इस बीच ट्रम्प ने पश्चिमी एशिया में संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित करने में चीन का समर्थन मांगा है। सूत्रों ने कहा कि यात्रा को इसलिए पुनर्निर्धारित किया गया, क्योंकि ट्रम्प को ईरान के खिलाफ सैन्य अभियानों की निगरानी के लिए वॉशिंगटन में रहना आवश्यक था। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने भी घोषणा की कि ट्रम्प और प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प 2026 में वॉशिंगटन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग और मैडम पेंग लियुआन की यात्रा की मेजबानी करेंगे।

 

Tags: trump

Post Comment

Comment List

Latest News

हेरिटेज और मिनिएचर आर्ट की झलक : कलाकारों को मिलेगा मंच, पर्यटक उठाएंगे लुत्फ हेरिटेज और मिनिएचर आर्ट की झलक : कलाकारों को मिलेगा मंच, पर्यटक उठाएंगे लुत्फ
जयपुर के ऐतिहासिक हवामहल में 27 से 30 मार्च तक विशेष पेंटिंग एग्जीबिशन का आयोजन। इस आयोजन को लेकर स्मारक...
भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका: ब्रिटेन हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, भारत में प्रत्यर्पण का रास्ता साफ
आंसुओं से लिखी सफलता की इबारत : झाड़ू-पौंछा लगाने वाली और मजदूर की बेटियों ने बोर्ड में रचा इतिहास
फार्महाउस पर चल रहा हाईटेक कैसीनो पकड़ा, 20 जुआरी गिरफ्तार
अमेरिका-ईरान युद्ध ने बढ़ाई वैश्विक खाद्य सुरक्षा की चिंता: कृषि व्यापार नियमों को बदलने की कवायद तेज, विश्वजीत धर ने कहा-होर्मुज जलडमरूमध्य से यातायात संचालन में आई बाधा
साइबर अलर्ट : ठगों के रडार पर अब एनएएस डिवाइस, संस्थानों के लिए एडवाइजरी जारी ; रैनसमवेयर का बड़ा खतरा
भारत के ईंधन बाजार पर दिखा युद्ध का असर : नायरा कंपनी ने बढ़ाएं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें कितनी बढ़ी कीमतें