ट्रंप ने ईरान को दी बुरी चीजों की चेतावनी : परमाणु समझौते के लिए तय की 10-15 दिन की समय सीमा, ट्रंप के बयान से बढ़ी युद्ध की चिंता

ईरान को करना होगा एक अर्थपूर्ण समझौता

ट्रंप ने ईरान को दी बुरी चीजों की चेतावनी : परमाणु समझौते के लिए तय की 10-15 दिन की समय सीमा, ट्रंप के बयान से बढ़ी युद्ध की चिंता

एयर फोर्स वन में संवाददाताओं से बात करते हुए कि ट्रंप ने कहा कि 10-15 दिन, ज्यादा से ज्यादा या तो हम समझौता कर लेंगे या यह उनके लिए बुरा होगा।

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी कि यदि वह अपने परमाणु कार्यक्रम पर समझौता करने में विफल रहा, तो बुरी चीजें होंगी और उन्होंने ईरान पर फैसले के लिए अपनी समय सीमा 10-15 दिन तक बढ़ा दी। ट्रंप का यह बयान पश्चिम एशिया में अमेरिका की भारी सैन्य तैयारी के बीच आया है, जिससे बड़े युद्ध की चिंताएं बढ़ गयी हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत अच्छी चल रही है, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान को एक अर्थपूर्ण समझौता करना होगा। इस बीच अमेरिका इस सप्ताह के अंत तक ईरान पर हमला करने के लिए तैयार है, हालांकि ट्रंप ने अभी तक कोई आखिरी फैसला नहीं लिया है। एयर फोर्स वन में संवाददाताओं से बात करते हुए कि ट्रंप ने कहा कि 10-15 दिन, ज्यादा से ज्यादा या तो हम समझौता कर लेंगे या यह उनके लिए बुरा होगा।

अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें 10 दिनों के अंदर पता चल जाएगा कि ईरान के साथ समझौता मुमकिन है या नहीं। उन्होंने बोर्ड ऑफ़ पीस की पहली बैठक में कहा कि हमें इसे एक कदम और आगे ले जाना पड़ सकता है, या शायद नहीं भी। शायद हम एक समझौता कर लें। आपको अगले शायद 10 दिनों में पता चल जाएगा। ट्रंप ने इजरायल के जोर देने पर ईरान के खिलाफ़ सैन्य कार्रवाई की बार-बार बात की है। ईरान में पिछले महीने सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर हिंसक कार्रवाई में हजारों लोग मारे गये थे। पिछले साल जून में ईरानी परमाणु ठिकानों पर अमेरिका के हमलों का उल्लेख करते हुए ट्रंप ने दोहराया कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता। अगर उनके पास परमाणु हथियार हैं तो आप पश्चिम एशिया में शांति नहीं ला सकते।

ट्रंप ने कहा कि अब ईरान के लिए हमारे साथ उस रास्ते पर चलने का समय है, जो हम कर रहे हैं, उसे पूरा करे। अगर वे हमारे साथ आते हैं, तो यह बहुत अच्छा होगा। अगर वे हमारे साथ नहीं आते हैं, तो भी यह बहुत अच्छा होगा। लेकिन यह एक बहुत अलग रास्ता होगा। वे पूरे इलाके की स्थिरता को खतरा नहीं पहुंचा सकते। उन्हें एक समझौता करना होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ,'तो बुरी चीजें होंगी।

Tags: trump

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एजीटीएफ ने किया ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ : कर्ज चुकाने के लिए घर को बनाया मौत की लैब, 3 करोड़ रुपए कीमत की एमडी और केमिकल बरामद एजीटीएफ ने किया ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ : कर्ज चुकाने के लिए घर को बनाया मौत की लैब, 3 करोड़ रुपए कीमत की एमडी और केमिकल बरामद
मकान की छत पर चल रही एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी। एजीटीएफ ने मौके से 3.055 किलोग्राम एमडी ड्रग्स और...
धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार