ट्रंप ने स्पेन को दी चेतावनी : ईरान के खिलाफ सैन्य अड्डों के उपयोग की अनुमति नहीं देने पर बंद कर देगा व्यापार, कहा- बहुत खराब रहा है रवैया

बयान से दोनों देशों के बीच पहले से मौजूद तनाव और बढ़ा

ट्रंप ने स्पेन को दी चेतावनी : ईरान के खिलाफ सैन्य अड्डों के उपयोग की अनुमति नहीं देने पर बंद कर देगा व्यापार, कहा- बहुत खराब रहा है रवैया

ट्रंप ने स्पेन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उसने ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान के लिए अपने सैन्य अड्डे उपलब्ध नहीं कराए, तो अमेरिका व्यापारिक संबंध समाप्त कर सकता है। ट्रंप ने स्पेन के रक्षा खर्च बढ़ाने से इनकार पर भी नाराजगी जताई। इस बयान से दोनों देशों के बीच तनाव और गहरा गया है।

वॉशिंगटन/मैड्रिड। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पेन को चेतावनी दी कि यदि उसने ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान के लिए अपने सैन्य अड्डों के उपयोग की अनुमति नहीं दी, तो अमेरिका स्पेन के साथ सभी व्यापारिक संबंध समाप्त कर सकता है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि स्पेन का रवैया बहुत खराब रहा है और अमेरिका उसके साथ व्यापार बंद करने पर विचार कर सकता है। उन्होंने कहा, हम स्पेन के साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहते। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप प्रशासन वास्तव में इस कदम को लागू करेगा या यूरोपीय संघ के सदस्य देश के साथ व्यापार रोकने के लिए किस प्रकार की प्रक्रिया अपनायी जाएगी।

ट्रंप के बयान से दोनों देशों के बीच पहले से मौजूद तनाव और बढ़ गया है। स्पेन सरकार पहले भी ट्रंप की उस मांग का विरोध कर चुकी है, जिसमें उन्होंने नाटो देशों से अपने रक्षा खर्च को बढ़ाने को कहा था। ट्रंप ने कहा कि वह आज ही या कल स्पेन से जुड़े सभी व्यापारिक लेन-देन रोक सकते हैं। ट्रंप और अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने दावा किया कि अमेरिका कानूनी रूप से स्पेन से आयातित वस्तुओं पर प्रतिबंध लगा सकता है। इस बीच रिपोर्ट में कहा गया कि अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर ने इस प्रस्ताव पर स्पष्ट रुख नहीं अपनाया। उन्होंने कहा कि इस विषय पर आगे चर्चा की जाएगी। ट्रंप ने स्पेन की आलोचना करते हुए यह भी कहा कि उसने अपने रक्षा खर्च को जीडीपी के पांच प्रतिशत तक बढ़ाने की मांग को स्वीकार नहीं किया, जबकि कई अन्य यूरोपीय देशों ने ऐसा किया है। 

Tags: trump

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 21 पैसे मजबूत, 93.17 पर पहुंचा डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 21 पैसे मजबूत, 93.17 पर पहुंचा
अम्बेडकर जयंती के अवकाश के बाद भारतीय रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 21 पैसे की मजबूती के साथ 93.17...
सम्राट चौधरी बने बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री : मदरसे से रहा है ताल्लुक, पढ़ें लालू के साथ शुरूआत से लेकर सीएम बनने तक का सफर
कराड़ी हत्याकांड का खुलासा : जेवरात के लिए बृद्धा की हत्या कर काट दिए थे दोनों पैर, दोनों भाई बेंगलुरु से गिरफ्तार
लेबनान पर इजरायली हमलों की कई देशों ने की निंदा : तनाव कम करने की अपील, सभी पक्षों का एक स्थायी राजनीतिक समाधान की दिशा में काम करने का आग्रह
चारों पोल पर हुई लक्स लेवल की टेस्टिंग : डेडलाइन 15 अप्रैल, एक दिन पहले ही रोशनी से जगमगा उठा एसएमएस स्टेडियम
पंजाब में पलटी सिख श्रद्धालुओं को ले जा रही बस : हादसे में कई यात्रियों की मौत, 15 लोग घायल
असर खबर का - कोटा में जल्द दौड़ेंगी फायर फाइटिंग बाइक्स