होर्मुज पर ट्रंप का बड़ा दावा : अमेरिकी इलाका घोषित करेंगे, ईरान बोला- न ट्वीट से कब्जा होगा, न ताकत से
ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दे सकते
वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे जल्द ही होर्मुज जलडमरूमध्य को अमेरिका का इलाका घोषित कर सकते हैं। ट्रंप ने कहा, ईरान को बुरी तरह हराने के बाद, मैं जल्द ही होर्मुज जलडमरूमध्य को अमेरिका का इलाका घोषित कर दूंगा। राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि उन्होंने सेना का इस्तेमाल जितना सोचा था, उससे थोड़ा ज्यादा स्मरण किया है, लेकिन उनका तर्क था कि ईरानी सरकार को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए तेहरान पर दबाव बनाना जरूरी है। ट्रंप ने कहा, हम ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दे सकते। राष्ट्रपति ट्रंप के होर्मुज जलडमरूमध्य को अमेरिका का इलाका घोषित करने की बात कहने के बाद ईरान के कानूनी और अंतरराष्ट्रीय मामलों के उप-विदेश मंत्री काजम गऱीबाबादी ने पलटवार किया।
उन्होंने देकर कहा कि तेहरान इस अहम जलमार्ग पर अपनी नाकेबंदी जारी रखेगा। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, होर्मुज जलडमरूमध्य पर न तो ट्वीट से, न एयरक्राफ्ट कैरियर से, न आदेश जारी करके और न ही चुनावी भाषण से कब्जा किया जा सकता है। ईरान न तो धमकियों से डरता है और न ही ताकत के दिखावे से घबराता है। गऱीबाबादी ने दावा किया कि अमेरिका को रणनीतिक और भारी हार का सामना करना पड़ा है और जोर देकर कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य ईरान का था, ईरान का है और ईरान का ही रहेगा। उन्होंने कहा, यह जलडमरूमध्य केवल ईरान के आदेश पर ही बंद और खुलेगा। उन्होंने कहा कि ईरान तब तक नाकेबंदी बनाए रखेगा, जब तक अमेरिका उस बात को स्वीकार नहीं कर लेता, जिसे उन्होंने हार की सच्चाई बताया।

Comment List