होर्मुज पर ट्रंप की दादागिरी! बोले- ‘यह अमेरिकी इलाका है’
क्षेत्र का नक्शा पोस्ट किया और जल क्षेत्रों को अमेरिकी बताया
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कहा है कि वे होर्मुज जलडमरूमध्य को अमेरिकी इलाका मानते हैं। उन्होंने ईरान के साथ समझौता करने की जरूरत पर भी संदेह जताया। ट्रंप ने साउथ कैरोलिना से सीनेट सीट के लिए चुनाव लड़ रहीं दिवंगत रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम की बहन डार्लिन ग्राहम के समर्थन में आयोजित एक रैली में कहा, मैं अभी होर्मुज जलडमरूमध्य को अमेरिकी इलाका मानता हूं। इससे पहले अमेरिकी नेता ने संकेत दिया था कि ईरान को हराने के बाद वे होर्मुज जलडमरूमध्य को अमेरिकी इलाका घोषित कर देंगे। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर इस क्षेत्र का नक्शा बार-बार पोस्ट किया और इन जल क्षेत्रों को अमेरिकी बताया।
ट्रंप ने दोनों देशों के बीच बातचीत लगभग ठप होने और होर्मुज जलडमरूमध्य की जारी नाकेबंदी के बीच ईरान के साथ समझौता करने की •ारूरत पर भी संदेह जताया। ट्रंप ने साउथ कैरोलिना में समर्थकों से कहा, Þहमें यह भी नहीं पता कि हम (ईरान के साथ कोई समझौता) चाहते हैं या नहीं। अमेरिकी नेता ने अगस्त की शुरुआत में कहा था कि अमेरिका ईरान के साथ बातचीत नहीं कर रहा है और ऐसा करने की कोई योजना भी नहीं है। हालांकि, अगले ही दिन पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने माना कि दोनों देशों के बीच शांति बातचीत फिर से शुरू होने की संभावना है। मॉस्को में ईरान के राजदूत काजेम जलाली ने तेहरान वॉशिंगटन के साथ बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन वह युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार है और सबसे खराब हालात पर भी विचार कर रहा है।

Comment List