ईरान को लेकर ट्रंप का दावा, बोले- युद्ध खत्म होने की दिशा में सकारात्मक संकेत

ट्रंप ने बताया कब खत्म होगा ईरान युद्ध

ईरान को लेकर ट्रंप का दावा, बोले- युद्ध खत्म होने की दिशा में सकारात्मक संकेत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी संघर्ष खत्म होने की दिशा में सकारात्मक संकेत दिए हैं। कतर के प्रधानमंत्री से बातचीत के बाद उन्होंने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, ट्रंप ने साफ किया कि हालात बिगड़ने पर अमेरिका हमले के लिए पूरी तरह तैयार है।

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें ईरान के खिलाफ युद्ध खत्म होने के सकारात्मक संकेत नजर आ रहे हैं, लेकिन वह हमले करने के लिए भी तैयार हैं। ट्रंप ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल सानी के साथ बातचीत के बाद सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर लिखा, सब इस बात पर सहमत हो चुके हैं कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता। इस पर समझौता नहीं किया जा सकता। अगर पश्चिम एशिया की स्थिति में कुछ बदलाव होता है तो अमेरिका 'पूरी तरह तैयार' है।

उन्होंने कहा, ऐसा कुछ होने की संभावना नहीं लगती। इजरायल और पूरा पश्चिम एशिया ईरान के खतरे से सुरक्षित है। हमें इस युद्ध के खत्म होने की दिशा में सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। हम सुनिश्चित करेंगे कि अमेरिका के हित हमेशा सुरक्षित रहें।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की एक हवाई हमले में हत्या कर दी थी। इस हमले में ईरान के मिनाब बालिका विद्यालय सहित कई ठिकानों को निशाना बनाया गया था, जिसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया। दोनों देशों के बीच महीनों तक चले संघर्ष पर अभी अल्पविराम लगा है, लेकिन हमले दोबारा शुरू होने की आशंका भी बरकरार है।

 

Read More क्या जम्मू-कश्मीर में होगा खेला! नेकां के असंतुष्ट विधायकों ने की फारूक और उमर से मुलाकात, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Read More आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’, 120 किमी की रफ्तार से चली हवाएं; कई राज्यों में बाढ़ का खतरा

 

 

Read More दीपावली पर पटाखों के धुएं से बिगड़ी जयपुर की हवा, मानसरोवर में AQI 407 तक पहुंचा

Tags: trumps

Post Comment

Comment List

Latest News

धामी के दौरे से पहले पुलिस का एक्शन, NSUI और युवा कांग्रेस नेता नजरबंद धामी के दौरे से पहले पुलिस का एक्शन, NSUI और युवा कांग्रेस नेता नजरबंद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दौरे से पहले पुलिस ने एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के नेताओं को घरों में नजरबंद...
इंटरनेशनल मार्केट में तेजी का असर : सोना 900 रुपए महंगा, जानें चांदी की कीमत
देश में 2029 के बाद चुनाव होंगे भी या नहीं? गहलोत के बयान से हलचल
घर के बाहर पहलवान पर चलाई गोलियां, बाइक सवार हमलावरों ने की हत्या
ईरान को लेकर ट्रंप का दावा, बोले- युद्ध खत्म होने की दिशा में सकारात्मक संकेत
दिवाली के अगले दिन क्यों होती है गोवर्धन पूजा? मोदी ने बताया पर्व का संदेश
राजस्थान में सर्दी को लगा ब्रेक : 38 पार पहुंचा पारा, रातें भी तपने लगीं