ट्रंप का दावा : होर्मुज से गुजरे 34 जहाज, नाकेबंदी शुरू होने के बाद अब तक की सबसे बड़ी संख्या; बोले- ईरान सैन्य और अन्य रूप से पूरी तरह से तबाह

ईरान की नौसेना समुद्र के तल में पड़ी

ट्रंप का दावा : होर्मुज से गुजरे 34 जहाज, नाकेबंदी शुरू होने के बाद अब तक की सबसे बड़ी संख्या; बोले- ईरान सैन्य और अन्य रूप से पूरी तरह से तबाह

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से सोमवार को 34 जहाज गुजरे—नाकेबंदी के बाद सबसे ज्यादा। उन्होंने कहा, ईरान सैन्य रूप से पूरी तरह तबाह है, भले ही दिखे कि वह संभल रहा है। ट्रंप ने चेताया, नाकेबंदी के करीब आए ईरानी जहाजों को तुरंत नष्ट किया जाएगा।

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि सोमवार को होर्मुज जलडमरूमध्य से 34 जहाज गुजरे हैं, जो नाकेबंदी शुरू होने के बाद से अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। ट्रंप एक बार फिर दावा किया कि ईरान सैन्य और अन्य रूप से पूरी तरह से तबाह हो चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर कहा, इस तथ्य के बावजूद कि ईरान सैन्य और अन्य रूप से पूरी तरह से तबाह हो चुका है। लोगों को लगेगा कि ईरान वास्तव में जीत रहा है या कम से कम काफी अच्छा कर रहा है, लेकिन यह सच नहीं है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोमवार को दावा किया था कि ईरान की नौसेना समुद्र के तल में पड़ी है, पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है'। इसके साथ ही उन्होंने 158 जहाजों का आंकड़ा भी दिया था। ट्रंप ने कहा, हमने उनके उन छोटे जहाजों को नहीं मारा है, जिन्हें वे फास्ट अटैक शिप कहते हैं, क्योंकि हमने उन्हें बड़ा खतरा नहीं माना। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इनमें से कोई भी जहाज अमेरिकी नाकेबंदी के करीब आया, तो उन्हें तुरंत खत्म कर दिया जाएगा। इसके लिए उसी किल सिस्टम का उपयोग किया जाएगा जो अमेरिका समुद्र में नावों पर सवार ड्रग डीलरों के खिलाफ करता है।

Tags: trumps

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ