ईरान के साथ शांति बातचीत को और समय देना चाहते है ट्रंप, बोले- कूटनीति को एक मौका देने के लिए फिर शुरू नहीं करेंगे हमले
ईरान को लेकर आगे के कदमों पर चर्चा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी शांति वार्ता को और समय देने का संकेत दिया है। शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों संग अहम बैठक में ईरान पर आगे की रणनीति पर चर्चा हुई, लेकिन कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ। ट्रंप ने फिलहाल हमले टालते हुए कूटनीति को एक और मौका देने की बात कही।
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रही शांति (एजेंसी) को और समय देने का फ़ैसला किया है। उन्होंने बताया कि ट्रंप ने कूटनीति को एक मौका देने के लिए, फिलहाल ईरान के खिलाफ हमले फिर से शुरू न करने का फ़ैसला किया है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि ट्रंप ने शुक्रवार सुबह अमेरिका के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों के साथ एक बैठक की, जिसमें ईरान को लेकर आगे के कदमों पर चर्चा हुई, लेकिन इस दौरान कोई औपचारिक फ़ैसला नहीं लिया गया। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सहयोगियों से कहा कि वह कूटनीतिक प्रक्रिया को काम करने के लिए और अधिक समय देना चाहते हैं।

Comment List