ट्रंप की बढ़ीं मुश्किलें! भारतीय मूल के सांसद ने उठाई महाभियोग की मांग, राष्ट्रपति ने दी डेमोक्रेटिक पार्टी को नष्ट करने की चेतावनी

महाभियोग की मांग से गरमाई अमेरिकी राजनीति

ट्रंप की बढ़ीं मुश्किलें! भारतीय मूल के सांसद ने उठाई महाभियोग की मांग, राष्ट्रपति ने दी डेमोक्रेटिक पार्टी को नष्ट करने की चेतावनी
मध्यावधि चुनाव में झटके के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। भारतीय मूल के सांसद थानेदार ने टैरिफ नीति और एकतरफा फैसलों को लेकर ट्रंप के खिलाफ महाभियोग का विकल्प खुला रखने की मांग की है। जवाब में ट्रंप ने चेतावनी दी कि डेमोक्रेट्स ने महाभियोग की कोशिश की तो उनकी पार्टी नष्ट हो जाएगी।

वॉशिंगटन। अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को लगे झटके के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद थानेदार ने ट्रंप की टैरिफ नीति और एक तरफा फैसलों पर निशाना साधते हुए डेमोक्रेटिक पार्टी को उनके खिलाफ महाभियोग का विकल्प खुला रखने के लिए कहा है। मिशिगन के 13वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से सांसद थानेदार ने कहा कि राष्ट्रपति अपनी मर्जी से किसी भी देश पर मनमाने ढंग से शुल्क नहीं लगा सकते। भारत समेत कई देशों पर लगाए गए टैरिफ से अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को अराजक तरीके से नहीं चलाया जा सकता। थानेदार के मुताबिक, अमेरिका को तकनीकी नेतृत्व बनाए रखने के लिए इंजीनियरों, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों और विदेशी प्रतिभाओं की जरूरत है।

ट्रंप ने दी पलटवार की चेतावनी

उधर ट्रंप ने डेमोक्रेट्स को चेतावनी दी कि यदि अगले साल कांग्रेस में बहुमत मिलने के बाद उन्होंने महाभियोग चलाने की कोशिश की, तो इससे डेमोक्रेटिक पार्टी नष्ट हो जाएगी। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ महाभियोग का कोई आधार नहीं है।

Tags: trump

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली के चावड़ी इलाके में भीषण हादसा: 3 मंजिला इमारत के ढ़हने से कई लोग मलबे में फंसे, बचाव और राहत कार्य जारी दिल्ली के चावड़ी इलाके में भीषण हादसा: 3 मंजिला इमारत के ढ़हने से कई लोग मलबे में फंसे, बचाव और राहत कार्य जारी
पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक ढह गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी...
उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री हाईवे पर अनियंत्रित इनोवा नदी में समाई, 4 लोगों की मौत
90-ए के बाद मनमर्जी से नहीं बदल सकेंगे जमीन का उपयोग, यूडीएच ने जारी किए नए निर्देश
जयपुर डिस्कॉम की तैयारी, सब डिविजन स्तर पर 6 से 11 तक स्थापित होंगे नियंत्रण कक्ष
दिवाली पर यूपी में बड़ी तबाही की तैयारी, खालिस्तानी नेशनल आर्मी ने भेजा धमकी भरा ई-मेल; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
दीपोत्सव पर रंग-बिरंगी आतिशबाजी का बाजार तैयार, आसमान में बिखरेंगी खुशियां
ट्रंप की बढ़ीं मुश्किलें! भारतीय मूल के सांसद ने उठाई महाभियोग की मांग, राष्ट्रपति ने दी डेमोक्रेटिक पार्टी को नष्ट करने की चेतावनी