पुतिन से मिले ट्रंप के विशेष दूत विटकॉफ और कुशनर, रूस-अमेरिका ने यूक्रेन शांति वार्ता के अगले कदमों पर की चर्चा

दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के बीच संवाद और संपर्क जारी रखने पर बनी सहमति

पुतिन से मिले ट्रंप के विशेष दूत विटकॉफ और कुशनर, रूस-अमेरिका ने यूक्रेन शांति वार्ता के अगले कदमों पर की चर्चा
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मॉस्को स्थित क्रेमलिन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर से मुलाकात की। तीन घंटे से अधिक चली इस वार्ता में यूक्रेन शांति प्रक्रिया के भावी कदमों पर चर्चा हुई। रूस ने संघर्ष के मूल कारणों के समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया।

माॅस्को। यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जेरेड कुशनर से मुलाकात की। इस दौरान रूस और अमेरिका के प्रतिनिधियों ने यूक्रेन शांति वार्ता के अगले कदमों पर चर्चा की। पुतिन ने शनिवार को क्रेमलिन में हुई इस मुलाकात के दौरान यूक्रेन शांति वार्ता में आगे के कदमों पर चर्चा की। इस चर्चा में रूस की ओर से क्रेमलिन के सहयोगी यूरी उशाकोव और रूस प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) किरिल दिमित्रिएव ने बातचीत में हिस्सा लिया। दिमित्रिएव अन्य देशों के साथ निवेश और आर्थिक सहयोग के लिए पुतिन के विशेष प्रतिनिधि भी हैं। बातचीत के दौरान, रूसी राष्ट्रपति ने स्थिति को मुश्किल बताया और यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने के लिए अमेरिकी पक्ष के प्रयासों का ज़िक्र किया। उशाकोव ने संवाददाताओं से कहा कि पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के सभी मूल कारणों को हल करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया।

उन्होंने कहा कि रूसी पक्ष ने बातचीत के दौरान विशेष सैन्य अभियान के दौरान बन रही स्थिति का स्पष्ट और विस्तृत आकलन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा, "रूसी पक्ष ने युद्ध क्षेत्र में रूसी सेना की वास्तविक बढ़त का उल्लेख किया , अपने लक्ष्यों को हासिल करने का भरोसा जताया और निश्चित रूप से, संघर्ष के सभी मूल कारणों का समाधान करने की जरूरत पर जोर दिया ।" रूस लगातार यूक्रेन पर नाजी नेताओं के पुनर्वास और महिमामंडन का आरोप लगाता रहा है। रूस के अनुसार, कई पश्चिमी राजनेताओं ने भी इस मुद्दे की अनदेखी की है। उशाकोव ने संवाददाताओं से कहा, "इस बात पर सहमति बनी है कि दोनों देशों (रूस और अमेरिका) के राष्ट्रपति व्यक्तिगत संपर्क बनाए रखेंगे और विटकॉफ तथा कुशनर के स्तर पर भी बातचीत जारी रहेगी।"

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के गायक रंजीत राजवाड़ा ने रचा इतिहास, लॉयड्स ऑफ लंदन की पुरानी पुस्तकशाला में गजल प्रस्तुति देकर बढ़ाया शहर का गौरव जयपुर के गायक रंजीत राजवाड़ा ने रचा इतिहास, लॉयड्स ऑफ लंदन की पुरानी पुस्तकशाला में गजल प्रस्तुति देकर बढ़ाया शहर का गौरव
जयपुर के प्रख्यात गजल गायक रंजीत राजवाड़ा ने ब्रिटेन में 14 दिवसीय टूर के दौरान लॉयड्स ऑफ लंदन की पुरानी...
खरगे का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- विशेषण बदलते रहे, लेकिन सरकार की जनविरोधी नीतियां नहीं बदलीं
पंजाब के ‘रण’ में राजस्थान के दो योद्धा आमने-सामने: बघेल को असम, सुरजेवाला को गुजरात, भगत को छत्तीसगढ़, प्रसाद को महाराष्टÑ और मोहन को आंध्रप्रदेश का सौपा प्रभार
सागर में जहरीली शराब से 9 मौतों के बाद बड़ा खुलासा, यूपी कनेक्शन सामने आया; नकली बोतलों पर लगाते थे फर्जी क्यूआर कोड
जयपुर में ‘सुरों की त्रिवेणी’ कार्यक्रम में लोकप्रिय गीतों से समझाए रागों के रहस्य, रवि-मदन मोहन और रविंद्र जैन को दी श्रद्धांजलि
पुतिन से मिले ट्रंप के विशेष दूत विटकॉफ और कुशनर, रूस-अमेरिका ने यूक्रेन शांति वार्ता के अगले कदमों पर की चर्चा
गोगा नवमी पर जयपुर में जाहरवीर गोगामेडी पर भव्य आयोजन, चूरमा-दाल बाटी का लगा भोग; भक्तों ने ग्रहण की प्रसादी