ट्रंप की ईरान को चेतावनी : जल्द कर लो फैसला, शर्तें नहीं मानी तो पुलों और ऊर्जा संयंत्रों को कर देंगे तबाह

ईरान में तबाही शुरू ही नहीं की है

ट्रंप की ईरान को चेतावनी : जल्द कर लो फैसला, शर्तें नहीं मानी तो पुलों और ऊर्जा संयंत्रों को कर देंगे तबाह

ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि शर्तें न मानने पर अमेरिकी सेना पुलों और बिजलीघरों को निशाना बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि तबाही अभी शुरू भी नहीं हुई है। इस बीच तेहरान-कराज मार्ग पर बी-1 पुल का हिस्सा हमले में ध्वस्त, 8 की मौत और 95 घायल बताए गए हैं।

वाशिगंटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ईरान को चेतावनी दी है कि वह ईरान के और भी पुलों और बिजलीघरों को तबाह कर देंगे। उन्होंने ईरान से कहा है कि जो ‘किया जाना चाहिए’, उसे ‘तेजी’ से करे। ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर उनकी शर्तें नहीं मानी तो वह उनके नागरिक बुनियादी ढांचे, जैसे पुलों और विद्युत पावर प्लांट्स को निशाना बनाकर तबाह कर देगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अमेरिकी सेना ने ‘ईरान में अभी तक नष्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू नहीं की है’ और कहा ‘पहले पुल, फिर पावर प्लांट््स’ को लक्ष्य बनाया जाएगा। उन्होंने लिखा, अगला नंबर पुलों का है, फिर बिजलीघरों का! ईरान के नए शासन को पता है कि क्या किया जाना चाहिए और इसे तेजी से करना होगा।

ट्रंप ने अमेरिकी सेना को दुनिया की ‘सबसे शक्तिशाली’ बताते हुए कहा कि उन्होंने तो अभी ईरान में तबाही शुरू ही नहीं की है। इससे पहले गुरुवार रात ट्रंप ने ईरान के ‘सबसे बड़े पुल’ को नष्ट करने की घोषणा की थी और चेतावनी दी थी कि इससे पहले कि बहुत देर हो जाए और इस देश में कुछ भी न बचे ईरान को समझौता कर लेना चाहिए।

बी-1 पुल का कुछ हिस्सा तबाह

 ईरानी अधिकारियों के अनुसार, राजधानी तेहरान को पश्चिमी शहर कराज से जोड़ने वाले मार्ग पर स्थित बी-1 पुल का कुछ हिस्सा अमेरिकी-इजरायली हमले में कल ध्वस्त हो गया था। इस हमले में कम से कम आठ लोग मारे गए हैं और 95 अन्य घायल हुए हैं। ईरानी मीडिया ने इसे पश्चिमी एशिया का सबसे ऊंचा पुल बताया है, जो तेहरान और कराज के बीच यात्रा के समय को एक घंटे से घटाकर 10 मिनट करने वाला एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट था।

Read More तमिलनाडु विधानसभा की सभी 234 सीटों के लिए मतदान शुरू : सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम ; अभिनेता विजय की साख दांव पर, शाम 5 बजे तक 82.24 प्रतिशत मतदान

Tags: trump

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल