ट्रंप की नेतन्याहू को चेतावनी, अगर गाजा समझौते से पीछे हटा इजरायल तो....

दोनों पक्षों को पूरे करने होंगे अपने वादे

ट्रंप की नेतन्याहू को चेतावनी, अगर गाजा समझौते से पीछे हटा इजरायल तो....
अमेरिका ने इजरायल को स्पष्ट चेतावनी दी है कि वह गाजा शांति योजना के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करे। हमास द्वारा चरणबद्ध निशस्त्रीकरण और प्रशासनिक हस्तांतरण प्रस्ताव स्वीकार करने के बाद वॉशिंगटन ने कहा कि दोनों पक्षों को अपने वादे पूरे करने होंगे, ताकि दीर्घकालिक शांति का मार्ग प्रशस्त हो सके।

वॉशिंगटन। अमेरिकी प्रशासन ने इजरायल को चेतावनी दी है कि यदि वह गाजा शांति योजना के तहत किए गए अपने वादों को पूरा नहीं करता है, तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इससे बेहद निराश होंगे। यह बयान ऐसे समय आया है, जब हमास ने अमेरिका समर्थित एक प्रस्ताव को स्वीकार करने की जानकारी दी है। इस प्रस्ताव के तहत हमास चरणबद्ध तरीके से हथियार डाल देगा। साथ ही और गाजा का प्रशासन एक स्वतंत्र फ़िलिस्तीनी प्रशासन को सौंपा जाएगा।

हालांकि, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा है कि गाजा से सेना हटाने से पहले उसका पूरी तरह हथियार मुक्त होना जरूरी है और मौजूदा प्रस्ताव इस शर्त को पूरा नहीं करता। एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि इजरायल से वही करने को कहा जा रहा है, जिस पर वह पहले ही 20 सूत्री शांति योजना में सहमत हो चुका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इजरायल अपने वादे निभाएगा। अमेरिका ने यह भी माना कि इजरायल को हमास के हथियार छोड़ने पर संदेह है, लेकिन उसका कहना है कि हमास ने पहले किए गए कुछ समझौतों का पालन किया है। इसलिए दोनों पक्षों को अपने-अपने वादे पूरे करने होंगे।

अमेरिकी अधिकारी ने कतर, तुर्किये और मिस्र की भूमिका की भी सराहना करते हुए कहा कि इन देशों ने युद्धविराम बनाए रखने में अहम योगदान दिया है। अधिकारियों के अनुसार हमास की सहमति के बाद अब अगले 14 दिनों में समझौते को लागू करने की समय-सारिणी तय की जाएगी। पूरे निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया 200 से 350 दिनों में पूरी होने की उम्मीद है। हमास के वरिष्ठ नेता गाज़ी हमद ने कहा कि संगठन तभी हथियार जमा करना शुरू करेगा, जब इजरायल पहले मानवीय सहायता पहुंचाने और गाजा के नए प्रशासन को प्रवेश देने जैसे अपने शुरुआती वादे पूरे करेगा। 

प्रस्ताव के अनुसार पहले चरण में इजरायल अपनी सेना को अक्टूबर 2025 के युद्धविराम के दौरान तय की गई सीमा तक पीछे हटाएगा। इसके बाद हमास और अन्य फ़िलिस्तीनी सशस्त्र संगठन सैन्य गतिविधियां बंद करेंगे। आगे की प्रक्रिया तभी आगे बढ़ेगी, जब एक स्वतंत्र निगरानी समिति यह पुष्टि करेगी कि दोनों पक्ष अपने-अपने वादों का पालन कर रहे हैं।

Read More आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग