मुंबई में टीवी अभिनेता रोहित चंदेल गिरफ्तार, नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप

पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

मुंबई में टीवी अभिनेता रोहित चंदेल गिरफ्तार, नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप
मुंबई पुलिस ने पूर्वी उपनगर क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी का पीछा करने, उसे मानसिक रूप से परेशान करने तथा उसके साथ मारपीट करने के आरोप में टीवी कलाकार रोहित चंदेल को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पोक्सो (POCSO) अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कॉल रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है।

मुंबई। मुंबई पुलिस ने शहर के पूर्वी उपनगरों में 16 साल की किशोरी का पीछा करने, उसे परेशान करने और उसके साथ मारपीट करने के आरोप में टेलीविजन कलाकार रोहित चंदेल को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। रोहित के खिलाफ 'बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम' (पोस्को) और 'भारतीय न्याय संहिता' की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि किशोरी ने शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उसने आरोप लगाया कि रोहित लगातार उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, जबकि वह उनसे बात नहीं करना चाहती थी।जब लड़की ने जवाब देना बंद कर दिया, तो रोहित ने कथित तौर पर अपने नंबर और अन्य मोबाइल नंबरों से बार-बार फोन किये। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने कुछ समय तक उस किशोरी का पीछा किया और उसे परेशान किया। गत पांच जुलाई को रोहित ने कथित तौर पर किशोरी को उसके रिहायशी कॉम्प्लेक्स के पास रोका तथा उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने पोस्को और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की। जांचकर्ताओं ने संकेत दिया है कि आरोपी और शिकायतकर्ता पहले से एक-दूसरे को जानते थे, हालांकि अधिकारियों ने उनके संबंधों की प्रकृति के बारे में और जानकारी नहीं दी है। पुलिस कॉल रिकॉर्ड, इलेक्ट्रॉनिक सबूत और गवाहों के बयानों की जांच कर रही है। रोहित ने 'पांड्या स्टोर' सहित कई हिंदी टेलीविजन धारावाहिकों में काम किया है। पीड़िता के आरोपों के संबंध में कलाकार, उनके वकील या उनके प्रतिनिधियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गयी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन