दो हफ्ते का युद्धविराम: शुक्रवार को इस्लामाबाद में शुरू होगी ईरान-अमेरिका के बीच वार्ता, पढ़ें ईरान के भेजे प्रस्ताव में क्या है खास ?

इस्लामाबाद में शांति वार्ता: ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम

दो हफ्ते का युद्धविराम: शुक्रवार को इस्लामाबाद में शुरू होगी ईरान-अमेरिका के बीच वार्ता, पढ़ें ईरान के भेजे प्रस्ताव में क्या है खास ?

ईरान और अमेरिका के बीच दो सप्ताह का युद्धविराम लागू हो गया है। शुक्रवार से इस्लामाबाद में निर्णायक वार्ता शुरू होगी। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा की गारंटी दी है, जबकि अमेरिका ने वहां का नियंत्रण ईरान को सौंपने पर सहमति जताई। विदेश मंत्री अराघची ने इस कूटनीतिक सफलता के लिए पाकिस्तान का आभार जताया है।

तेहरान। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने कहा कि ईरान शुक्रवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका के साथ वार्ता शुरू करेगा। ईरानी सरकारी प्रसारक आईआरआईबी ने परिषद के हवाले से बुधवार को कहा, "अमेरिकी पक्ष पर अविश्वास के साथ यह वार्ता 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में शुरू होगी। ईरान इसके लिए दो सप्ताह का समय देगा। पक्षों की सहमति से इस अवधि को बढ़ाया जा सकता है। इस दौरान पूर्ण राष्ट्रीय एकता बनाए रखनी होगी।"

परिषद ने कहा कि इस अवधि के लिए युद्धविराम घोषित किया जाएगा साथ ही यह भी कहा कि वार्ता मतलब अमेरिका के साथ युद्ध का अंत नहीं है। बयान के अनुसार, अगर वार्ता के दौरान अमेरिका जरा सी भी गलती करता है तो ईरान पूरी ताकत से जवाब देगा। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक्स पर कहा, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की ओर से मैं अपने प्रिय भाइयों, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ और फील्ड मार्शल मुनीर के क्षेत्र में युद्ध समाप्त करने के अथक प्रयासों के लिए आभार व्यक्त करता हूं।"

इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा किया था कि उन्होंने ईरान के साथ दो सप्ताह के द्विपक्षीय युद्धविराम पर सहमति व्यक्त की है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षा की गारंटी देने पर भी सहमति व्यक्त की है। अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य का नियंत्रण ईरान को सौंपने पर भी सहमति व्यक्त की है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रॉयल राजस्थान की रॉयल बेटियां : देश से दुनिया तक गूंजता नाम, ग्लैमर के मंच पर आत्मविश्वास की चमक रॉयल राजस्थान की रॉयल बेटियां : देश से दुनिया तक गूंजता नाम, ग्लैमर के मंच पर आत्मविश्वास की चमक
राजस्थान की बेटियां आज ब्यूटी पेजेंट्स की दुनिया में सिर्फ सुंदरता का प्रतीक नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, मेहनत और आधुनिक सोच...
अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत नाकाम : दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर दोष मढ़ा, दोनों देश लौटे अपने देश
अमेरिका-ईरान में तनाव बढ़ने से शेयर बाजारों में भ़ारी गिरावट: सेंसेक्स 1,600 अंक लुढ़का, निवेशकों के 10 लाख करोड़ लगे दांव पर
संघर्ष से शौर्य तक : मां के बिना पले भीम-स्कंधी अब नाहरगढ़ टाइगर सफारी के सरताज
जल जीवन मिशन घोटाला : रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का रिमांड खत्म, आज पेशी
सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्करण
रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया