अवैध खनन पर यूएन अलर्ट, गुटेरेस बोले- प्राकृतिक संसाधनों की लूट से बढ़ रहे संघर्ष और विस्थापन

स्थानीय समुदायों के लाभ की उठाई मांग

अवैध खनन पर यूएन अलर्ट, गुटेरेस बोले- प्राकृतिक संसाधनों की लूट से बढ़ रहे संघर्ष और विस्थापन
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने आगाह किया कि खनिजों का अवैध दोहन वैश्विक संघर्ष बढ़ा रहा है। उन्होंने संसाधन संपन्न क्षेत्रों के स्थानीय समुदायों को प्राथमिकता से लाभ देने की वकालत की।

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्रसंघ महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन से पूरी दुनिया में संघर्षों के बढ़ने की चेतावनी देते हुए यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है खनिज संपदा का लाभ स्थानीय समुदायों को मिले। गुटेरेस ने प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की खुली बहस को संबोधित करते हुए कहा कि लिथियम, कोबाल्ट, निकेल और दुर्लभ तत्वों जैसे महत्वपूर्ण खनिजों की बढ़ती वैश्विक मांग ने आर्थिक अवसर तो पैदा किए लेकिन साथ ही दुनियाभर में प्रतिस्पर्धा और संघर्ष के जोखिम भी बढ़ा दिए हैं। गुटेरेस ने कहा, "वैश्विक बाजारों से बढ़ती मांग उत्पादक देशों में विकास को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण अवसर पैदा कर रही है।"

उन्होंने कहा कि संसाधनों को गैर-कानूनी तरीके से निकालने से होने वाली कमाई सशस्त्र समूहों को मजबूत करने, स्थानीय हिंसा को अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क से जोड़ने और राजनीतिक समझौते के लिए प्रोत्साहन कम करने में मदद कर रही है। उन्होंने कहा, "हम इसे पूर्वी डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में देखते हैं, जहां सशस्त्र समूहों ने अवैध खनन और खनिज तस्करी का लाभ उठाया है और नागरिकों को चल रहे संघर्ष की कीमत चुकानी पड़ी है।" गुटेरेस ने सूडान का जिक्र करते हुए कहा कि वहां सोने और गम अरेबिक सहित संसाधनों के दोहन ने हिंसा और विस्थापन में योगदान दिया है।

उन्होंने कहा, "हर जगह, सबसे बड़ा बोझ सबसे कम शक्तिशाली लोगों पर पड़ता है। महिलाएं और बच्चे और वे समुदाय जो उस भूमि से विस्थापित हो जाते हैं जिसमें संपदा होती है।" संयुक्त राष्ट्रसंघ महासचिव प्राकृतिक संसाधनों को संघर्ष का स्रोत बनने से रोकने के लिए मजबूत अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई का आह्वान किया और चार प्रमुख प्राथमिकताओं न्याय, रोकथाम, विवादों का शांतिपूर्ण समाधान और जलवायु कार्रवाई पर प्रकाश डाला। गुटेरेस ने खनिज प्रबंधन पर कहा कि उत्पादक देशों और समुदायों को अपने स्वयं के संसाधनों से अधिक लाभ मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा, "अब उस पुराने पैटर्न को तोड़ने का समय आ गया है जहां संसाधनों को गैर-कानूनी तरीके से निकाला जाता है और मूल्य कहीं और हासिल किया जाता है तथा गरीब समुदायों को पर्यावरणीय और सामाजिक-आर्थिक नुकसान से निपटने के लिए पीछे छोड़ दिया जाता है।" उन्होंने जिम्मेदार निवेश, निष्पक्ष मूल्य श्रृंखला, स्थानीय प्रसंस्करण और पारदर्शिता के मजबूत उपायों का आह्वान किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि संसाधन-समृद्ध देश अधिक आर्थिक मूल्य बनाए रख सकें।

Read More पुष्य नक्षत्र पर गणेश मंदिरों में हुआ पंचामृत अभिषेक, प्रथम पूज्य को 1008 मोदक किए अर्पित

गुटेरेस ने कहा, "देशों और समुदायों को सबसे पहले और सबसे अधिक अपने ही इलाके के संसाधनों से लाभ मिलना चाहिए।" संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने खनिज आपूर्ति श्रृंखला में शामिल देशों से अधिक सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गैर-कानूनी तरीके से हासिल किए गए संसाधनों को वैश्विक बाजार में आने से रोकने के खनिज स्थल से आगे बढ़कर कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, "असरदार कार्रवाई में पूरी मूल्य श्रृंखला को शामिल किया जाना चाहिए नहीं कि सिर्फ उस जगह को जहां से संसाधन निकाले जाते हैं।"

Read More भारत ने रचा नया कीर्तिमान : PM Modi ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 2600 यात्री कर सकेंगे सफर 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

3 अक्टूबर को जयपुर में सजेगा राजस्थान फिल्म कार्निवाल, क्षेत्रीय सिनेमा के कलाकारों को मिलेगा सम्मान 3 अक्टूबर को जयपुर में सजेगा राजस्थान फिल्म कार्निवाल, क्षेत्रीय सिनेमा के कलाकारों को मिलेगा सम्मान
राजस्थान फिल्म कार्निवाल 2026 का आयोजन 3 अक्टूबर को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में। कला एवं संस्कृति विभाग के सहयोग...
नीट पेपर लीक पर ठाकरे बंधु एकजुट, 26 जुलाई को मुंबई में छात्रों के समर्थन में निकालेंगे विशाल विरोध मार्च
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण पर कैबिनेट सचिव की समीक्षा, राजस्थान को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
अवैध खनन पर यूएन अलर्ट, गुटेरेस बोले- प्राकृतिक संसाधनों की लूट से बढ़ रहे संघर्ष और विस्थापन
माकपा का केंद्र पर हमला: मोदी के दावे पर उठाए सवाल, बेबी ने कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार्य नहीं 
एनआईए में वर्षा ऋतु विशेष निशुल्क पंचकर्म शिविर शुरू, बस्ति चिकित्सा से वात रोगों का होगा उपचार
तरुण चुघ ने साधा राहुल पर निशाना: नीट मुद्दे पर संसद में चर्चा से भागने, विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने का लगाया आरोप