UP : खेतों में विमान की इमरजेंसी लैडिंग, उतरते समय ट्रेनिंग विमान क्रैश; पायलट का क्या हाल?
महिला पायलट के आई चोटें
चेतक एवियेशन का एक सीट वाला प्रशिक्षण विमान तकनीकी गड़बड़ी के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। महिला पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए रिजर्व पुलिस लाइन के पास खेत में इमरजेंसी लैंडिंग की, लेकिन विमान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट घायल हुईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज में प्रशिक्षण देने वाला एक विमान सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला पायलट ने रिजर्व पुलिस लाइन के नजदीक खेतों में विमान को आपातकालीन स्थिति में उतारा और इस दौरान वह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में महिला पायलट के चोटें आई हैं और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान अलीगढ की चेतक एवियेशन कम्पनी का एक सीट वाला प्रशिक्षण देने वाला विमान था। फिलहाल हादसे की वजहों का पता नहीं चल पाया है
Tags: plane
Related Posts
Post Comment
Latest News
30 Jun 2026 11:44:54
एसएमएस अस्पताल में अव्यवस्थाओं से मरीज और परिजन परेशान। भर्ती मरीजों के परिजन खुले में रात बिताने को मजबूर। परिसर...

Comment List