UP : पीतल कारोबारी के घर एक करोड़ की डकैती, 10 आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों से पुलिस ने लूटी गई रकम में से 99 लाख बरामद
मुरादाबाद पुलिस ने पीतल कारोबारी के घर हुई 1.20 करोड़ रुपये की सनसनीखेज डकैती का पर्दाफाश कर दिया है। नागफनी थाना क्षेत्र में हुई वारदात के मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने लूटी गई रकम में से 99.19 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। एसओजी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से मिली इस बड़ी सफलता पर जांच जारी है।
मुरादाबाद। मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र में पीतल कारोबारी के घर हुई एक करोड़ रुपए से अधिक की सनसनीखेज डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने लूटी गई रकम में से 99 लाख 19 हजार रुपए बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने बताया कि 11 जून को नागफनी क्षेत्र में एक कारोबारी के घर 1.20 करोड़ रुपए की डकैती की घटना हुई थी।
मामले के खुलासे के लिए एसओजी, नागफनी थाना पुलिस और अन्य टीमों को लगाया गया था तथा उच्चाधिकारियों द्वारा लगातार इसकी निगरानी की जा रही थी। पुलिस मामले से जुड़ी अन्य कड़ियों की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
Tags: robbery
Related Posts
Post Comment
Latest News
19 Jun 2026 14:10:23
राज्य सरकार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण पर लगे पूर्ण प्रतिबंध को हटाते हुए 19 जून 2026 से 5...

Comment List