अमेरिका ने सऊदी अरब को दी यूरेनियम संवर्धन की मंजूरी, रिपोर्ट में कहा- परमाणु हथियारों के विकास को रोकने संबंधी कोई प्रतिबंधात्मक प्रावधान शामिल नहीं

संघर्ष के कारण इस समझौते को मंजूरी मिलने में देरी

अमेरिका ने सऊदी अरब को दी यूरेनियम संवर्धन की मंजूरी, रिपोर्ट में कहा- परमाणु हथियारों के विकास को रोकने संबंधी कोई प्रतिबंधात्मक प्रावधान शामिल नहीं
सऊदी अरब को यूरेनियम संवर्धन की प्रारंभिक मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित '123 समझौते' में परमाणु हथियारों के विकास पर रोक से जुड़ा कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है। ट्रंप के हस्ताक्षर और अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी अभी बाकी है। पश्चिम एशिया के तनाव और संभावित राजनीतिक विरोध से समझौते में देरी हुई है।

मॉस्को। अमेरिका ने सऊदी अरब को यूरेनियम संवर्धन की प्रारंभिक मंजूरी दे दी है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मौजूदा मसौदा समझौते में परमाणु हथियारों के विकास को रोकने संबंधी कोई प्रतिबंधात्मक प्रावधान शामिल नहीं है। दस्तावेजों और मामले से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया कि सऊदी अरब के शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के लिए अमेरिकी सहयोग से संबंधित मसौदा समझौता अभी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर का इंतजार कर रहा है, जबकि इस पर बातचीत अक्टूबर 2025 में पूरी हो गयी थी।

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और सऊदी अरब के बीच प्रस्तावित '123 समझौता' ऐसा रूपरेखा समझौता है, जिसके तहत अमेरिकी कंपनियां या अमेरिकी सरकार सऊदी अरब को परमाणु सामग्री और प्रौद्योगिकी उपलब्ध करा सकेंगी। इसे अभी तक अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी के लिए पेश नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण इस समझौते को मंजूरी मिलने में देरी हुई है। वहीं कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का मानना है कि अमेरिकी सांसदों द्वारा समझौते का विरोध किए जाने की आशंका भी देरी का एक कारण हो सकती है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

NEET पेपर लीक पर संसद में संग्राम : हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र का पहला दिन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग NEET पेपर लीक पर संसद में संग्राम : हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र का पहला दिन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
मानसून सत्र का पहला दिन नीट पेपर लीक विवाद की भेंट चढ़ गया। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की...
प्रदेश में प्रमुख मार्गों पर टोल महंगा : आज रात 12 बजे से नई दरें लागू, जानें कितनी बढ़ी कीमत
कैंसर मरीजों को जिले में ही मिलेगा विशेषज्ञ उपचार, आरजीएचएस में एआई से होगी निगरानी
युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश कर रही सरकार : छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज गलत, खड़गे बोले- शिक्षा नीति पर चर्चा के लिए सरकार तैयार नहीं
उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन : एहतियातन रोकी चारधाम यात्रा, अधिकारियों को तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने के निर्देश
जापान में गूंजा रॉयल राजस्थान, पर्यटन उद्योग के बीच उत्पादों को प्रस्तुत करना कार्यक्रम का उद्देश्य
राजस्थान के बांधों में पानी की स्थिति पिछले साल से कमजोर, 45.34 प्रतिशत पर जलभराव