अमेरिका-ईरान बातचीत बिना किसी समझौते के समाप्त : ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने हमारी शर्तों को किया अस्वीकार, वैंस ने कहा- हम बिना किसी समझौते के लौट रहे वापस

परमाणु हथियार विकसित नहीं करने की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता दिखाने को तैयार

अमेरिका-ईरान बातचीत बिना किसी समझौते के समाप्त : ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने हमारी शर्तों को किया अस्वीकार, वैंस ने कहा- हम बिना किसी समझौते के लौट रहे वापस

वार्ता बेनतीजा रही। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने कहा कि ईरान ने परमाणु हथियार न बनाने की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता से इनकार कर दिया। अमेरिका का ‘अंतिम प्रस्ताव’ भी ठुकरा दिया गया। वैंस के मुताबिक, बिना समझौते लौटना ईरान के लिए ज्यादा नुकसानदेह है, जबकि वॉशिंगटन अब भी ठोस गारंटी की मांग पर कायम है।

इस्लामाबाद। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने इस्लामाबाद में हुई बातचीत के बाद कहा कि ईरान ने अमेरिका द्वारा प्रस्तावित समझौते की शर्तों को खारिज कर दिया है और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल बिना किसी समझौते के वापस लौट रहा है। वैंस ने कहा कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने हमारी शर्तों को अस्वीकार करने का फैसला किया है।  उन्होंने कहा कि अमेरिका के लिए मुख्य मुद्दा यह है कि क्या ईरान परमाणु हथियार विकसित नहीं करने की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता दिखाने को तैयार है। उन्होंने कहा, सवाल सीधा है कि क्या हम ईरानियों की ओर से परमाणु हथियार विकसित न करने की कोई ठोस प्रतिबद्धता देख पा रहे हैं, न सिर्फ अभी, न सिर्फ दो साल बाद, बल्कि दीर्घकालिक रूप से। अभी तक तो ऐसा नहीं हुआ है। हमें उम्मीद है कि ऐसा होगा।

वैंस ने इसे अमेरिकी राष्ट्रपति का मुख्य लक्ष्य करार दिया। उन्होंने कहा कि हालांकि ईरान का परमाणु कार्यक्रम नष्ट हो चुका है, फिर भी भविष्य में परमाणु हथियारों के विकास को रोकने के लिए एक स्पष्ट एवं स्थायी प्रतिबद्धता की आवश्यकता है। वैंस ने कहा कि हालांकि कई महत्वपूर्ण चर्चाएं हुई लेकिन समझौते तक पहुंचने में विफल रहना ईरान के लिए अमेरिका से कहीं अधिक बुरी खबर है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव उसका अंतिम और सर्वोत्तम प्रस्ताव था।

वैंस ने कहा कि हमने अपनी सीमाएं स्पष्ट कर दी हैं कि हम किन बातों पर समझौता करने को तैयार हैं और किन पर नहीं और आगे बताया कि ईरानी पक्ष ने उन शर्तों को स्वीकार नहीं किया। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल अब बिना किसी समझौते के वापस लौट रहा है।

 

Read More प्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर बरकरार : सूरज गरमाया, झुलसी काया; आज भी जयपुर सहित एक दर्जन जिलों में आंधी और बारिश के आसार

Read More ट्रंप की भारत विरोधी टिप्पणी पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन : अमेरिकी दूतावास के बाहर की नारेबाजी, लाकड़ा ने कहा-देश का अपमान नहीं किया जाएगा बर्दाश्त 

 

 

Read More पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण : देश के विकास को गति और शक्ति देगा ; औद्योगिक निवेश, कृषि विपणन, लॉजिस्टिक्स और क्षेत्रीय संतुलन में गेमचेंजर होगी साबित

Tags: agreement

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

 विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों को बड़ी राहत, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के आवेदन की बढ़ी अंतिम तिथि विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों को बड़ी राहत, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के आवेदन की बढ़ी अंतिम तिथि
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए संचालित उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों और...
लिवाली बढ़ने से कीमती धातुओं की कीमतों में उछाल : चांदी ने लगाई 6 हजार रुपए की छलांग, जानें सोने के कितने बढ़े भाव
सुप्रीम कोर्ट का फैसला तृणमूल कांग्रेस के इरादों पर सवालिया निशान : अदालत का चुनावी प्रक्रिया में दखल से इनकार, भाजपा ने कहा- फैसला संवैधानिक रूप से सही
ईरान के साथ समझौता न हो तो बेहतर : बातचीत विफल रही तो अमेरिका उठाएगा कठोर सैन्य कदम, ट्रंप बोले- ईरान को उड़ा देंगे
मुनव्वर फारूकी के घर गूंजी किलकारी : पत्नी महजबीन ने बेटी को दिया जन्म, सेलेब्स दे रहे शुभकामनाएं
संस्थानिक भूमि आवंटन नीति पर मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक स्थगित, नई तिथि तय
हरियाणा में धोखाधड़ी के आरोपी को किया प्रत्यर्पित : यूएई से भारत लेकर आई सीबीआई, पुलिस ने हिरासत में लिया