फिर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति : यूरोपीय कारों पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्यूबा पर लगाए नए प्रतिबंध

यूरोपीय संघ सहमत व्यापार समझौते का पालन नहीं कर रहा

फिर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति : यूरोपीय कारों पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्यूबा पर लगाए नए प्रतिबंध

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने EU से आयातित कारों-ट्रकों पर टैरिफ 25% करने का ऐलान किया, आरोप लगाया कि यूरोपीय संघ व्यापार समझौते का पालन नहीं कर रहा। अमेरिका में निर्मित वाहनों पर ड्यूटी नहीं लगेगी। इसे घरेलू उत्पादन बढ़ाने की रणनीति बताया गया। साथ ही ट्रंप ने क्यूबा पर नए प्रतिबंध लगाने वाले आदेश पर भी हस्ताक्षर किए।

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि मैं अगले सप्ताह ही यूरोपीय संघ से आयात होने वाली कारों और ट्रकों पर टैरिफ बढ़ाकर 25% करने की योजना बना रहा हूं। उन्होंने इस गुट पर पहले से तय व्यापार समझौते का पालन न करने का आरोप लगाया। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी प्लांट में असेंबल किए गए वाहनों पर ये बढ़ी हुई ड्यूटी लागू नहीं होगी। 

ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में इस कदम को एक सुधारात्मक उपाय और निर्माताओं के लिए अमेरिका में उत्पादन बढ़ाने का एक प्रोत्साहन, दोनों के रूप में पेश किया है। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मुझे यह ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि अगले हफ्ते मैं अमेरिका में आने वाली कारों और ट्रकों पर यूरोपीय संघ से लिए जाने वाले टैरिफ को बढ़ा दूंगा, टैरिफ बढ़ाकर 25% कर दिया जाएगा। क्योंकि यूरोपीय संघ हमारे पूरी तरह से सहमत व्यापार समझौते का पालन नहीं कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि अगर वे अमेरिका के प्लांट में कारों और ट्रकों का प्रोडक्शन करते हैं, तो उन पर कोई टैरिफ नहीं लगेगा।

क्यूबा पर भी नए प्रतिबंध!

व्हाइट हाउस के अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत क्यूबा सरकार पर नए प्रतिबंध लगाए गए हैं। 

Read More पंचायतीराज-स्थानीय निकाय चुनाव कराने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन : पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प, जोशी ने कहा- चुनाव नहीं होने से रुके 3 हजार करोड़ रुपए

Tags: tariff

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आईपीएल-2026 : आरआर को 7 विकेट से हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य किया हासिल, केएल राहुल रहे प्लेयर ऑफ द मैच आईपीएल-2026 : आरआर को 7 विकेट से हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य किया हासिल, केएल राहुल रहे प्लेयर ऑफ द मैच
आईपीएल-2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर 226 रन का रिकॉर्ड लक्ष्य हासिल। केएल राहुल...
20 हजार लीटर पेट्रोलियम पदार्थ जब्त, होटल और ढाबों के पीछे अवैध भंडारण का लम्बे समय से चल रहा खेल
तपते भारत के सामने बड़ी चुनौती
राहुल गांधी को कोर्ट से राहत : उनके खिलाफ दाखिल याचिका खारिज, अब दर्ज नहीं होगा आपराधिक मुकदमा
70 करोड़ की ठगी के नेटवर्क का खुलासा : 3 आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
कांतारा मिमिक्री मामला : रणवीर सिंह पर दर्ज एफआईआर रद्द, बिना शर्त माफी मांगी
6.22 करोड़ की ठगी : चार साल से फरार ठग गिरफ्तार, आरोपी से पूछताछ जारी