अमेरिका और दक्षिण कोरिया संयुक्त सैन्य अभ्यास की अवधि कम करने का फैसला, मैदानी प्रशिक्षण अभ्यासों की संख्या होगी आधी

दोनों पक्ष विस्तृत स्वरूप पर समन्वय कर रहे

अमेरिका और दक्षिण कोरिया संयुक्त सैन्य अभ्यास की अवधि कम करने का फैसला, मैदानी प्रशिक्षण अभ्यासों की संख्या होगी आधी
दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने उल्ची फ्रीडम शील्ड सैन्य अभ्यास की अवधि 11 से घटाकर 5 दिन कर दी है। मैदानी युद्धाभ्यास भी आधे किए जाएंगे। यह फैसला अमेरिकी सुझाव पर हुआ। राष्ट्रपति ट्रंप के संयुक्त सैन्य अभ्यासों का स्तर घटाने के निर्देश के बाद यह बदलाव अहम माना जा रहा है। अभ्यास में 14 में से आधे से अधिक एफटीएक्स रद्द हो सकते हैं।

सोल। दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने जारी उल्ची फ्रीडम शील्ड (यूएफएस) संयुक्त सैन्य अभ्यास की अवधि 11 दिन से कमकर 5 दिन करने का फैसला किया है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) के हवाले से रिपोर्ट में बताया कि यह फैसला अमेरिकी पक्ष के सुझाव पर लिया गया है। साथ ही, मैदानी प्रशिक्षण अभ्यासों की संख्या भी आधी की जाएगी। सोमवार से शुरू हुआ यह सैन्य अभ्यास पहले 27 अगस्त तक चलने वाला था। जेसीएस ने बताया कि संयुक्त मैदानी युद्धाभ्यास (एफटीएक्स) की अवधि भी आंशिक रूप से कम करने का फैसला किया गया है और दोनों पक्ष फिलहाल इसके विस्तृत स्वरूप पर समन्वय कर रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार इस कटौती का असर अधिकांश प्रस्तावित मैदानी अभ्यासों पर पड़ेगा। इस वर्ष पहले ही इनकी संख्या 17 से घटाकर 14 कर दी गई थी। अब 14 प्रस्तावित संयुक्त मैदानी अभ्यासों में से आधे से अधिक को रद्द किए जाने की संभावना है। जेसीएस ने यह भी बताया कि संयुक्त कमान युद्धकालीन कमान के दो केंद्रों-सीपी टैंगो और कैंप हम्फ्रीज-का इस्तेमाल करते हुए अभ्यास कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, यूएफएस के दौरान आमतौर पर संयुक्त कमान का मुख्यालय केवल सीपी टैंगो में होता था लेकिन इस बार अमेरिकी पक्ष ने कैंप हम्फ्रीज को भी इस्तेमाल करने पर जोर दिया गया है।

रिपोर्ट में अभ्यास में कटौती के फैसले को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया आदेश से जोड़ते हुए बताया कि उन्होंने अमेरिका-दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यासों का स्तर कम करने का निर्देश दिया है। गत 16 अगस्त को ट्रम्प ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर कहा था कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ उनके बहुत अच्छे संबंध हैं और उन्हें दक्षिण कोरिया के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यासों में हिस्सा लेने के अमेरिका के लंबे समय से चले आ रहे समझौते पर आपत्ति है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ को दोनों देशों के संयुक्त सैन्य अभ्यासों का स्तर काफी कम करने का निर्देश दिया है।

 

Read More हूतियों का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, नज्रान सैन्य अड्डे को मिसाइलों और ड्रोनों से निशाना बनाने का दावा किया

Tags: Duration

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय