अमेरिका-ईरान में सीजफायर पर जुबानी ‘फायर’: वार्ता के लिए वेंस पाकिस्तान रवाना, ईरान के प्रतिनिधिमंडल को लेकर अनिश्चितता

पहले लेबनान में युद्धविराम, फिर वार्ता: ईरान

अमेरिका-ईरान में सीजफायर पर जुबानी ‘फायर’: वार्ता के लिए वेंस पाकिस्तान रवाना, ईरान के प्रतिनिधिमंडल को लेकर अनिश्चितता

ईरान ने अमेरिका से वार्ता के लिए लेबनान सीजफायर और फ्रीज फंड जारी करने की शर्त। Donald Trump ने डील न होने पर हमले की चेतावनी दी। JD Vance ने सख्त जवाब की बात कही। होर्मुज स्ट्रेट, न्यूक्लियर प्रोग्राम और प्रतिबंध मुख्य मुद्दे हैं, इस्लामाबाद में सुरक्षा कड़ी कर दी।

तेहरान/वॉशिंगटन। ईरान ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित बातचीत को लेकर कड़ी शर्त लगा दी है। ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने कहा है कि वार्ता तभी शुरू होगी जब लेबनान में सीजफायर लागू होगा। साथ ही उन्होंने ईरान के फ्रीज किए गए फंड जारी करने की मांग की। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अगर डील नहीं होती है तो अमेरिका फिर हमला करेगा। ट्रम्प ने चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिकी युद्धपोतों को सबसे बेहतरीन हथियारों से लैस किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर इनका इस्तेमाल किया जाएगा।

इन मुद्दों पर होनी है बातचीत :

                ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम

                स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

Read More कच्चे तेल में तेजी : रुपया 44 पैसे टूटा, 96.25 रुपये प्रति के ऐतिहासिक निचले स्तर पर

                ईरान का बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम

Read More जयराम ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस, कहा- संसद और संसदीय समितियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला दिया बयान

                ईरान पर लगे प्रतिबंध हटाना

Read More रूपए में जारी गिरावट के बीच लाल निशान में खुला बाजार: आईटी और फार्मा सेक्टरों में तेजी, इन शेयरों पर रखें नज़र

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के पहुंचने से पूर्व पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस पर उतरा अमेरिकी सी-17 ग्लाबमास्टर।

ईरान ने खेल किया तो करारा जवाब : वेंस

इस बीच इस्लामाबाद में दोनों देशों के बीच अहम वार्ता होने वाली है। इसके लिए अमेरिकी उपराष्टÑपति जेडी वेंस पाकिस्तान रवाना हो गए हैं। रवाना होने से पूर्व उन्होंने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वह ईमानदारी से बातचीत करेगा तो हम तैयार हैं, लेकिन किसी भी प्रकार का खेल करने की कोशिश पर सख्त जवाब दिया जाएगा।

ईरान ने होर्मुज पर लगाई कड़ी शर्तें :

उधर, ईरान ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों के गुजरने के लिए ट्रांजिट फीस उसकी मुद्रा रियाल में चुकानी होगी। इसके लिए ईरानी संसद में एक प्रस्ताव लाया गया है। प्रस्ताव होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान के नियंत्रण को और अधिक मजबूत करने की बड़ी कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। प्रस्ताव में कहा गया है कि जहाज मालिकों को बताना होगा कि उनके जहाज में क्या लदा है।

उधर, ट्रम्प ने ईरान से कहा है कि वह होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले टैंकरों से शुल्क लेना बंद कर दे।  ट्रंप ने शुक्रवार सोशल मीडिया पर कहा कि ऐसी खबरें हैं कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले टैंकरों से शुल्क ले रहा है, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए और अगर वे ऐसा कर रहे हैं, तो तुरंत बंद कर देना चाहिए। यह हमारे समझौते के अनुरूप नहीं है।

वार्ता से पहले इस्लामाबाद में कड़ी सुरक्षा :

ईरान और अमेरिका में इस्लामाबाद में वार्ता होनी है। इससे पहले वहां कड़ी सुरक्षा कर दी गई है। वेंस के पहुंचने से पहले ही चार सी-17 ग्लोबमास्टर और एक सी-40 क्लिपर को पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस पर उतरते देखा गया। छह सी-17 ट्रांसपोर्ट विमान देखे गए हैं

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सोना और चांदी की कीमतों में तेजी का रुख, जानें क्या है भाव सोना और चांदी की कीमतों में तेजी का रुख, जानें क्या है भाव
शुद्ध सोना 600 रुपए तेज होकर 1,62,600 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। हाजिर बाजार में खरीदारी की रफ्तार सामान्य।
इमोशनल ड्रामा फिल्म में सैयामी खेर निभाएंगी फोटोग्राफर का किरदार : फर्स्ट लुक जारी, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा
पीएम मोदी की अपील का असर : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ट्रेन से बीकानेर दौरे पर रवाना, आमजन को ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत का दिया संदेश
भारत दौरे पर मार्को रुबियो: पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, बोले-ईरान के साथ समझौता अब भी संभव, 'काफी मज़बूत' प्रस्ताव मेज़ पर 
स्कूली जीवन अंधकारमय : राज्य के 41 हजार से अधिक विद्यालयों में मरम्मत की दरकार, 153 स्कूल मंदिरों-धर्मशालाओं में संचालित
पति की हत्या की साजिश नाकाम, गहने लेकर प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता
समान नागरिक संहिता से आदिवासी समुदाय को कोई नुकसान नहीं, हर व्यक्ति को आत्म-सम्मान के साथ जीने का अधिकार : अमित शाह