चिनाब पुल पर 100 किमी की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत : दुनिया के सबसे ऊंचे पुल पर हुआ ट्रायल, रेल मंत्री ने साझा किया वीडियो

केबल-स्टेड अंजी पुल को पार करती हुई दिखाई दे रही

चिनाब पुल पर 100 किमी की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत : दुनिया के सबसे ऊंचे पुल पर हुआ ट्रायल, रेल मंत्री ने साझा किया वीडियो
जम्मू-कश्मीर के कटरा-बनिहाल रेलखंड पर ट्रेनें अब 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगी। रेलवे ने अधिकतम गति 75 से बढ़ाकर 100 किमी प्रति घंटा कर दी है। 111 किमी लंबे इस रेलखंड पर शुक्रवार को सफल गति परीक्षण हुआ। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो साझा किया, जिसमें वंदे भारत चिनाब पुल और अंजी पुल पार करती दिखी।

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी कटरा-बनिहाल रेलखंड पर ट्रेनें अब अधिकतम 100 किलोमीटर की रफ्तार से पटरियों पर दौड़ सकेंगी। रेलवे ने इस रेलखंड पर ट्रेनें की अधिकतम गति को 75 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रति घंटा करने की अनुमति दे दी है। 111 किलोमीटर लंबे इस रेलखंड पर बढ़ी हुई गति का शुक्रवार को परीक्षण किया गया।

रेल मंत्री ने साझा किया वीडियो

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया एक्स पर इस परीक्षण का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वंदे भारत एक्सप्रेस 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब पुल और भारत के पहले केबल-स्टेड अंजी पुल को पार करती हुई दिखाई दे रही है। 

Tags: speed

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार
फाइनेंशियल एक्सप्रेस लीडरशिप अवॉर्ड्स के उद्घाटन संस्करण में बेला कासा को ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’ चुना गया है।यह पुरस्कार बेला...
‘परिसीमन का मकसद BJP को फायदा पहुंचाना था’, SIR को लेकर उमर अब्दुल्ला ने जताई बड़ी चिंता
विदेश से पढ़कर आए डॉक्टर : 23 दिन हुआ धरना, 12 दिन से भूख हड़ताल, स्टाइपेंड की मांग अधूरी 
पंजाब में 'आप' सरकार के भ्रष्टाचार का खेल खत्म होने का समय: सुनील जाखड़
टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर तक मिलेगा छूट का मौका
तातोपानी बंदरगाह को फिर से चालू करने के लिए चीन से बातचीत कर रहा नेपाल, लामसाल ने कहा- लगातार हो रही बातचीत
‘ज्ञानेश कुमार हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारों से गूंजा विरोध मार्च, इंडिया गठबंधन ने चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा