वीडी सतीशन बनेंगे केरल के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने 10 दिन बाद लगाई नाम पर मुहर

राज्य में नेतृत्व को लेकर चल रही अटकलों पर लगा विराम

वीडी सतीशन बनेंगे केरल के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने 10 दिन बाद लगाई नाम पर मुहर
विधानसभा चुनाव नतीजों के 10 दिन बाद कांग्रेस आलाकमान ने वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष वीडी सतीशन को केरल का नया मुख्यमंत्री घोषित कर दिया। राहुल गांधी से चर्चा और कई दौर के मंथन के बाद नाम तय हुआ। 2021 से विपक्ष के नेता रहे सतीशन जल्द मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

तिरुवनंतपुरम। केरल में 10 दिनों के लंबे समय के बाद अब कांग्रेस आलाकमान की ओर से मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस आलाकमान ने वरिष्ठ नेता और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष वीडी सतीशन को राज्य का नया मुख्यमंत्री घोषित किया है। विधानसभा चुनाव परिणाम आने के करीब 10 दिन बाद पार्टी ने उनके नाम पर अंतिम मुहर लगाई है। इसके साथ ही राज्य में नेतृत्व को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है।

कांग्रेस नेतृत्व ने आधिकारिक तौर पर वीडी सतीशन के नाम का ऐलान किया है। इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने केरल कांग्रेस के प्रमुख नेताओं से फोन पर चर्चा कर मुख्यमंत्री पद को लेकर बातचीत की थी। पार्टी के भीतर कई दौर की चर्चाओं और मंथन के बाद आखिरकार सतीशन को नेतृत्व सौंपने का फैसला लिया गया।

वीडी सतीशन को वर्ष 2021 में केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया था। विपक्ष के नेता के रूप में उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ कई मुद्दों पर मुखर भूमिका निभाई और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में सक्रिय योगदान दिया। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि उनके अनुभव और संगठनात्मक पकड़ से राज्य में नई सरकार को मजबूती मिलेगी। अब जल्द ही शपथ ग्रहण समारोह की तारीख की घोषणा की जा सकती है।

 

Read More हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 77,000 और निफ्टी 24,000 के पार, इन शेयरों में दिखेगी तेजी 

Tags: Kerala

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

लखनऊ अग्निकांड: कानपुर में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई, 48 प्रतिष्ठान सील लखनऊ अग्निकांड: कानपुर में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई, 48 प्रतिष्ठान सील
लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए काकादेव में एलन और महिंद्रा सहित 48...
टाउनशिप पॉलिसी-2024 में बड़े बदलाव, संयुक्त उपक्रमों और ईडब्ल्यूएस आवास को लेकर स्पष्टता
ईरान-अमेरिका के बीच दोबारा होगी बातचीत, पाकिस्तान बोला- यह एक छोटा-सा ब्रेक
जयपुर शहर कांग्रेस ने आयोजित किया ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम’, राहुल गांधी के कोटा भाषण का दिखाया वीडियो
बाजार में हरियाली ही हरियाली: सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी उड़ान, निवेशकों की झोली में करोड़ों का मुनाफा
पहाड़ी क्षेत्र में एक साथ नजर आए चार लेपर्ड, बंदरों का शिकार करते हुए कैमरे में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मोहन यादव और परिवार पर जमीन घोटाले के आरोप :  कांग्रेस ने उठाए सवाल, खेड़ा बोले- सरकार से इस मामले में कार्रवाई की उम्मीद नहीं