सत्ता संभालते ही एक्शन मोड में विजय : 200 यूनिट तक मिलेगी मुफ्त बिजली, महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष फोर्स का गठन; बोले- भ्रष्टाचार को नहीं करेंगे बर्दाश्त

मैं यहां पैसे कमाने नहीं, बल्कि लोगों की सेवा करने आया हूं

सत्ता संभालते ही एक्शन मोड में विजय : 200 यूनिट तक मिलेगी मुफ्त बिजली, महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष फोर्स का गठन; बोले- भ्रष्टाचार को नहीं करेंगे बर्दाश्त

तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के 13वें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही तीन बड़े फैसले किए—200 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘सिंगापेन’ रैपिड रिस्पांस फोर्स और नशा विरोधी इकाइयों का गठन। विजय ने भ्रष्टाचार पर सख्ती, पारदर्शी शासन और 13 मई तक बहुमत साबित करने का भरोसा दिया।

चेन्नई। तमिलनाडु के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के कुछ देर बाद तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के संस्थापक सी. जोसेफ विजय ने रविवार को 3न महत्वपूर्ण फाइलों पर हस्ताक्षर किए। इनमें हर दो महीने में 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली, महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष सिंगापेन रैपिड रिस्पांस फोर्स का गठन और राज्य भर में मादक पदार्थ विरोधी इकाइयों की स्थापना की घोषणा की गई है। विजय ने इन तीन आदेशों पर जनता के सामने मंच पर ही हस्ताक्षर किए। स्थानीय जवाहरलाल नेहरू बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम में नौ कैबिनेट मंत्रियों के साथ शपथ लेने के बाद जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पिछली द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार ने सरकारी खजाने को खाली छोड़ दिया है और अगली सरकार पर भारी बोझ डाल दिया है।

राज्य की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की घोषणा करते हुए विजय ने कहा कि उन्हें व्यवस्था को सुधारने और प्रशासन को कदम-दर-कदम स्थिर करने के लिए कुछ समय चाहिए। उन्होंने कहा कि यह दस्तावेज पारदर्शी रूप से उस वित्तीय स्थिति को रेखांकित करेगा जो उन्हें विरासत में मिली है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि करीब 10 लाख करोड़ रुपये के कर्ज के साथ राज्य पर भारी बोझ है। मुख्यमंत्री ने संकेत दिया कि श्वेत पत्र में राज्य के राजस्व, व्यय, ऋण स्तर और लंबित देनदारियों का विस्तृत मूल्यांकन प्रदान किया जाएगा।

पारदर्शी शासन का वादा करते हुए विजय ने कहा, मुझे चीजों को ठीक करने और प्रशासन को स्थिर करने के लिए कुछ समय चाहिए। मैं कोई ईश्वरीय दूत नहीं हूं। मैं आप में से ही एक हूं। उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्ष सामाजिक न्याय का नया युग अब शुरू होता है और वह महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा युवाओं को नशीली दवाओं से दूर रखने के लिए तुरंत काम शुरू करेंगे। द्रमुक पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए विजय ने कहा, केवल एक ही शक्ति केंद्र होगा और वह मैं हूं। कोई दायां, बायां या केंद्र नहीं-कोई समानांतर शक्ति केंद्र नहीं होगा। विजय ने अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) पर निशाना साधते हुए कहा, अगर मैं किसी से मिलने जाऊंगा, तो अपना चेहरा ढककर नहीं जाऊंगा। मैं खुला और निष्पक्ष रहूंगा।

स्वयं को एक साधारण परिवार का सदस्य बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह किसी राजघराने में पैदा नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा, मैं आपका भाई, दोस्त हूं, ठीक वैसे ही जैसे आपके घर का कोई सदस्य होता है। उन्होंने समावेशी शासन पर जोर देते हुए कहा कि उनका प्रशासन आलोचकों और राजनीतिक विरोधियों सहित सभी नागरिकों के लिए काम करेगा। मुख्यमंत्री ने अपने कैबिनेट सहयोगियों को सख्त चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा, मैं यहां पैसे कमाने नहीं, बल्कि लोगों की सेवा करने आया हूं। मैं प्रशासन में सख्त रहूंगा। किसी भी कैबिनेट सहयोगी को पैसा बनाने में शामिल नहीं होना चाहिए। विजय ने उन बच्चों का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने अपने माता-पिता से टीवीके को वोट देने का अनुरोध किया था। उन्होंने वादा किया कि मित्रों के लिए एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित करेंगे।

Read More ईरान की 14 सूत्री शांति योजना की समीक्षा करेंगे ट्रंप : अस्वीकार होने का दिया संकेत, कहा- अभी तक नहीं चुकाई पर्याप्त कीमत

विजय बाद में, राज्य सचिवालय (फोर्ट सेंट जॉर्ज) पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जहां विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण और टीवीके के शोझावंदन विधायक करुपैया को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त करने वाली फाइलों पर हस्ताक्षर किए। प्रोटेम स्पीकर नए विधायकों को शपथ दिलाएंगे, जिसके बाद विजय को राज्यपाल के निर्देशानुसार 13 मई तक सदन में अपना बहुमत साबित करना होगा।

Read More अभिनेता विजय ने की तमिलनाडु राज्यपाल से मुलाकात : सरकार बनाने का दावा, कल होगा शपथ ग्रहण

Tags: vijay

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार विकास परियोजना का...
लकड़ी फैक्ट्री पर पुलिस ने दी दबिश : बाल श्रम करवाने पर संचालक गिरफ्तार, देखरेख और सुरक्षा का भी नहीं रखा जा रहा था ध्यान
बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटा : लोहे का कवर उखड़कर पैदल जा रहे युवक के सिर में लगा, हादसे में मौत
कर्नाटक में शासन व्यवस्था सत्ताधारी पार्टी में गुटबाजी के आगे लाचार : आंतरिक सत्ता संघर्षों एवं नेतृत्व अनिश्चितता से जूझ रही सरकार, मोदी ने कहा- सत्ता समीकरण बदलने के लिए पुराने सहयोगियों को धोखा देती है कांग्रेस
कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा -2022 पेपर लीक का बड़ा खुलासा: पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा सहित 3 गिरफ्तार, 60 लाख में बेचा गया था पेपर
दबाव बनाया तो हमेशा के लिए बंद हो जाएगा होर्मुज जलडमरूमध्य : मिसाइल और ड्रोन इकाइयों ने अपने लक्ष्यों को पहले ही कर लिया है लॉक, मौसवी ने कहा- केवल आदेश का इंतजार
हिमंता सरमा ने राज्यपाल से की मुलाकात : सरकार बनाने का दावा पेश किया, कहा- समृद्ध असम की यात्रा को अधिक गतिशील बनाने के लिए एक बार फिर से प्रतिबद्ध