मेक्सिको की जेल में हिंसक झड़प : 9 कैदियों की मौत, मृतकों में एक नाबालिग बच्चा भी शामिल

घायल कैदियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया

मेक्सिको की जेल में हिंसक झड़प : 9 कैदियों की मौत, मृतकों में एक नाबालिग बच्चा भी शामिल
सिनालोआ राज्य की मजाटलान स्थित ‘एल कैस्टिलो’ जेल में कैदियों के बीच हिंसक झड़प में 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक मुलाकाती बच्चा भी शामिल है। 16 कैदी घायल हुए हैं। सुरक्षा बलों ने स्थिति संभाल ली। परिजनों की आवाजाही रोककर जांच शुरू कर दी गई है।

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के उत्तर-पश्चिमी राज्य सिनालोआ में मजाटलान शहर स्थित 'एल कैस्टिलो' जेल में गुरुवार को कैदियों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक बच्चे और 9 कैदी समेत 10 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में अन्य 16 कैदी घायल हुए हैं। प्रांतीय सार्वजनिक सुरक्षा सचिवालय ने एक बयान में बताया कि झड़प के बाद गंभीर रूप से घायल 16 कैदियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिनालोआ के सार्वजनिक सुरक्षा सचिव सिनुहे टेलेज ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में मृतकों में शामिल एक नाबालिग बच्चा की भी पुष्टि की है।, जो मुलाकातियों में से एक था। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में ले लिया है। घटना के बाद एहतियात के तौर पर जेल में परिजनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। राज्य अभियोजक कार्यालय ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार जेल के बाकी कैदी सुरक्षित हैं।

उल्लेखनीय है कि सिनालोआ राज्य ड्रग कार्टेल के गुटों के बीच आपसी वर्चस्व की लड़ाई का मुख्य केंद्र रहा है।अधिकारियों ने हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि जेल के भीतर हुई यह हिंसा ड्रग कार्टेल की गुटबाजी  जुड़ी थी या नहीं।

 

Read More नाहरगढ़ अभयारण्य में वनपाल और वनरक्षक 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Read More सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस ; एक सप्ताह में मांगा जवाब

 

Read More हेनरी कगन और केंसो सोई को केमिस्ट्री का नोबेल, एसिमेट्रिक केमिस्ट्री का रहस्य सुलझाया

 

Tags: prison

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम बंगाल उपचुनाव: रेजीनगर सीट पर भाजपा आगे, दूसरे चरण की मतगणना पूरी पश्चिम बंगाल उपचुनाव: रेजीनगर सीट पर भाजपा आगे, दूसरे चरण की मतगणना पूरी
पश्चिम बंगाल की रेजीनगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में भाजपा उम्मीदवार शंखराव सरकार आगे चल रहे हैं।...
पवन सिंह के समर्थन से चर्चा में आईं सोनम मलिक, 'राइज एंड फॉल 2' में करेंगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
15 माह से फरार वाहन चोर गिरफ्तार : चोरी की बाइक बरामद, जानें पूरा मामला  
नवरात्रि का नौ दिवसीय पर्व 11 अक्टूबर से शुरू : ग्रह-नक्षत्रों का बनेगा महासंयोग, हाथी पर सवार होकर आएंगी माता रानी
शांति के नोबेल पुरस्कार की घोषणा: भारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लै को मिला सम्मान, जेल की भेदभावपूर्ण स्थितियों के ख़िलाफ़ लड़ी लड़ाई
पंचायत चुनाव में जीत के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत, 90 प्रचार रथों से गांव-ढाणियों तक वर्चुअल पहुंच रहे सीएम
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 11 से 16 अक्टूबर तक ग्रीस दौरे पर, IASIA-2026 कॉन्फ्रेंस में होंगे शामिल