'हमारे-उनके' में बांटे जा रहे वोटर? रोहित पवार का भाजपा पर बड़ा आरोप, SIR की आड़ में चल रहा गैर-कानूनी तंत्र

पवार की चुनाव आयोग से दखल की मांग

'हमारे-उनके' में बांटे जा रहे वोटर? रोहित पवार का भाजपा पर बड़ा आरोप, SIR की आड़ में चल रहा गैर-कानूनी तंत्र
राकांपा (एसपी) विधायक रोहित पवार ने महाराष्ट्र सरकार पर चुनाव आयोग के एसआईआर अभियान की आड़ में मतदाताओं को गैर-कानूनी तरीके से वर्गीकृत करने का आरोप लगाया। उन्होंने चुनाव आयोग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। पवार ने बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा की हार को उसके घटते राजनीतिक प्रभाव का संकेत बताते हुए दावा किया कि विवादित परिसीमन विधेयक संसद में अटक जाएगा।

मुंबई। महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा-एसपी) विधायक रोहित पवार ने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तीखा हमला करते हुए चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया और कहा कि वह चुनाव आयोग के'विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की आड़ में मतदाताओं को बांटने का एक समानांतर और गैर-कानूनी तंत्र चला रही है।

पवार ने पश्चिम बंगाल की विवादित मतदाता सूची का उदाहरण देते हुए (जहां विपक्ष की तरफ झुकाव रखने वाले मतदाताओं के मतदान अधिकार छीन लिए गए थे या उन्हें दूसरी जगह भेज दिया गया था) , दावा किया कि भाजपा ने अपने बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) को नागरिकों को हमारे लोग शक के दायरे वाले और विपक्षी जैसी श्रेणियों में गैर-कानूनी रूप से बांटने के काम पर लगा दिया है। आधिकारिक प्रशासनिक संस्थाओं के सक्रिय होने के बावजूद इस तरह के समानांतर प्रणाली पर सवाल उठाते हुए पवार ने चुनाव आयोग से तुरंत और सख्त दखल की मांग की है।

उन्होंने मौजूदा राजनीतिक हालात पर बात करते हुए बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा की करारी हार पर खुशी जतायी, जहां रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने भाजपा के गढ़ में सेंध लगायी। अपना टाइम गया हैÞ कहते हुए श्री पवार ने दावा किया कि यह हार भाजपा के राजनीतिक दबदबे के खत्म होने का संकेत है। पवार ने बांकीपुर चुनाव के नतीजों और जंतर-मंतर पर युवाओं के चल रहे विरोध-प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए पूरा भरोसा जताया कि विवादित परिसीमन बिल को संसद में रुकावट का सामना करना पड़ेगा और इसे भारतीय लोकतंत्र की आने वाली जीत बताया।

 

Read More 8 घंटे देरी से दुबई रवाना हुई स्पाइसजेट की फ्लाइट, यात्री परेशान

Tags: rohit

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक