दिल्ली विधानसभा की सीटों के लिए मतदान LIVE : आतिशी ने कहा- यह चुनाव धर्मयुद्ध, राहुल गांधी-केजरीवाल ने किया मतदान

चुनाव में 699 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं

दिल्ली विधानसभा की सीटों के लिए मतदान LIVE : आतिशी ने कहा- यह चुनाव धर्मयुद्ध, राहुल गांधी-केजरीवाल ने किया मतदान

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 220 कंपनियां, होमगार्ड के 19,000 जवान और दिल्ली पुलिस के 35,626 पुलिसकर्मी  तैनात किये गये हैं।

नई दिल्ली। विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए सुबह 7 बजे से सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया और मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर. एलिस वाज ने राष्ट्रीय राजधानी के सभी मतदाताओं से अपने घरों से बाहर निकलकर बढ़ चढ़कर मतदान करने की अपील की है। चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चत करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं, जिसके तहत कुल 97,955 कर्मचारी और 8,715 स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 220 कंपनियां, होमगार्ड के 19,000 जवान और दिल्ली पुलिस के 35,626 पुलिसकर्मी  तैनात किये गये हैं। इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में 699 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनके भाग्य को फैसला मतदाता इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में बंद कर देंगे और सभी प्रत्याशियों की किस्मत फैसला आठ फरवरी को आयेगा। चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यत: तीन प्रमुख दलों- सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप), विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस पार्टी ने एक दूसरे के खिलाफ तीखे हमले किए। तीनों पार्टियों के बीच दिल्ली के मतदाताओं को लुभाने के लिए लोक-लुभावन चुनावी वायदे करने की होड़ देखी गयी। राष्ट्रीय राजधानी के कई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला भी देखने को मिलेगा।

चुनाव में सत्य की होगी विजय : आतिशी

मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्लीवासियों से मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि चुनाव में सत्य की विजय होगी। आतिशी ने कहा कि दिल्ली का चुनाव, केवल एक चुनाव नहीं है, धर्म युद्ध है। यह अच्छाई और बुराई की लड़ाई है। यह काम और गुंडागर्दी की लड़ाई है। मेरी सभी दिल्ली वासियों से अपील है कि अपना वोट डालें। काम के लिये वोट डालें, अच्छाई के लिए वोट डालें। सत्य की विजय होगी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्यारे दिल्लीवासियों, आज वोट का दिन है। आपका वोट केवल एक बटन नहीं, ये आपके बच्चों के उज्जवल भविष्य की नींव है। अच्छे स्कूल, बेहतरीन अस्पताल और हर परिवार को सम्मानजनक जीवन देने का अवसर है। उन्होंने कहा कि आज हमें झूठ, नफऱत और डर की राजनीति को हराकर सच्चाई, विकास और ईमानदारी को जिताना है। खुद भी वोट करें और अपने परिवार, दोस्तों, पड़ोसियों को भी प्रेरित करें। गुंडागर्दी हारेगी, दिल्ली जीतेगी। आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा दिल्ली के सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और मतदान अवश्य करें। मतदान हर नागरिक का अधिकार भी है और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का दायित्व भी। उन्होंने कहा आपका एक-एक वोट हमारे बच्चों के बेहतर कल के लिए समर्पित होगा। दिल्ली की इस प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए अपने मताधिकार का उपयोग कर अपना योगदान दें।

सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान

Read More संसद में पीएम मोदी का भाषण : बिना नाम लिए राहुल गांधी पर हमला, कहा- कुछ लोगों को संसद में गरीबों की बात बोरिंग लगती है

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, नयी दिल्ली विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा, रोहिणी से पार्टी उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता, मालवीय नगर से उम्मीदवार सतीश उपाध्याय सहित पार्टी के कई नेताओं ने बुधवार को मतदान किया और लोगों से लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। सचदेवा और उनकी पत्नी ने पटपडग़ंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मयूर विहार फेज -1 स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला। वोटिंग के बाद उन्होंने स्याही लगी अपनी उंगली दिखाते हुए लोगों से मतदान करने की अपील की। वर्मा ने मतदान करने के बाद कहा  कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट दीजिए। दिल्ली राजधानी है, पूरे देश को दिखाना है कि दिल्ली सबसे आगे है। ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान कीजिए, पुराने सारे रिकॉड्र्स को तोड़िए। दिल्ली में हजारों काम होने हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ऐसी सरकार बनेगी, जो विजन, उनकी सारी योजनाओं को लेकर आएगी। वर्मा की पुत्री तृषा ने कहा कि लोग अब बदलाव चाहते हैं। लोग कहते हैं कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार कुछ नहीं कर रही, सिर्फ वादे करती है। पापा ने वायु प्रदूषण कम करने, पानी, बिजली को लेकर योजनाएं बनाई हैं। एक मौके की जरूरत है, जो उन्हें इस बार जरूर मिलेगा। गुप्ता ने मतदान करने के बाद कहा कि मतदाताओं से मैं यही कहना चाहता हूं कि अपने मत का प्रयोग करें। यह लोकतंत्र का पर्व है,अपने भविष्य के लिए,अपने बच्चों के भविष्य के लिए,एक सुव्यवस्थित दिल्ली बनाने के लिए मतदान करें।

Read More सुप्रीम कोर्ट ने अवैध बंगलादेशी प्रवासियों की अनिश्चितकालीन हिरासत पर केन्द्र से मांगा स्पष्टीकरण, पूछा -  सजा पूरी करने के बाद कितने अप्रवासियों को हिरासत में रखा 

उपाध्याय ने मतदान करने के बाद कहा कि परिवार संग मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाई! आपका एक-एक वोट देश के भविष्य को संवारने की ताकत रखता है। आइए, अपने अधिकार का प्रयोग करें और एक जिम्मेदार नागरिक बनें। वोट •ारूर डालें, क्योंकि आपका वोट आपकी शक्ति है। वहीं, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि दिल्ली में लोकतंत्र का पर्व है। मेरी दिल्ली के सभी वोटर्स से अपील है कि वे अपने लोकतांत्रिक अधिकार यानी वोट डालने के अधिकार का प्रयोग जरूर करें, ताकि दिल्ली एक विकसित राजधानी बन सके। आठ फरवरी को दिल्ली में कमल खिलेगा। दिल्ली में लंबे समय से कुशासन चल रहा है। सड़क, पानी, बिजली, ड्रेनेज जैसी सभी व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। इसे बदलने के लिए देवतुल्य मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।

Read More दिल्ली को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए उन्हें चुने जिन्होंने किया काम : ईवीएम पर बटन दबाने से पहले सोचे कि ठगने वालों को आपकी कितनी चिंता, खड़गे की लोगों से हकदार को वोट डालने की अपील

दिल्ली में बनेगी डबल इंजन सरकार : सचदेवा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया है कि दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी। सचदेवा ने कहा कि कई वर्षों का संघर्ष आज खत्म होगा। दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी और विकसित दिल्ली बनाने के लिए आज दिल्ली की जनता वोट करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जिस तरह अरविंद केजरीवाल अपनी हार को निश्चित मानकर गुंडागर्दी कर रहे हैं, वह निंदनीय है। कल रात हमने देखा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का सहयोगी 05 लाख रुपये के साथ पकड़ा गया। आप समझ सकते हैं कि आम आदमी पार्टी का चरित्र क्या है।

दिल्ली में 11 बजे तक 19.95 प्रतिशत मतदान

सुबह सात बजे से मतदान जारी है और शाम छह बजे तक मतदान होगा। राजधानी के मतदाताओं में नई सरकार बनाने को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। पूर्वाह्न 11 बजे तक औसतन 19.95 प्रतिशत मतदान हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हो रहा है। कहीं से किसी तरह की अप्रिय घटना की रिपोर्ट अभी तक सामने नहीं आयी है। राष्ट्रीय राजधानी में पहले चार घंटे में बाबरपुर सीट पर सबसे अधिक 31.30 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि करोलबाग सीट पर सबसे कम 11.00 प्रतिशत मतदान हुआ है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ-साथ देश के दो राज्यों की दो विधानसभा सीट पर आज ही मतदान हो रहे है। तमिलनाडु के इरोड (पूर्व) पर 11 बजे तक 26.03 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर 28.86 प्रतिशत मतदान हुआ है।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार  कुल 1.56 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 83.76 लाख पुरुष, 72.36  महिला और 1,267 उभयङ्क्षलगी मतदाता शामिल हैं। इस बार लिंग अनुपात 864 और ईपी रेशिया (इलेक्टर टू पॉपुलेशन रेशियो) 71.86 दर्ज किया गया है, जिससे स्पष्ट है कि महिलाओं की भागीदारी भी मजबूत होगी।  इस बार युवा और वरिष्ठ नागरिकों की अच्छी-खासी भागीदारी देखी जा रही है। मतदान में 18-19 वर्ष के 2.39 से अधिक युवा मतदाता  पहली बार मतदान करेंगे, जो कि युवाओं की लोकतंत्र में बढ़ती रुचि को दर्शाता है। वहीं 85 वर्ष से अधिक उम्र के 1.09 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिक और 100 वर्ष से अधिक उम्र के 783 मतदाता भी लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाएंगे। इसके अतिरिक्त 79,885 दिव्यांग मतदाता और 12,736 सेवा मतदाता भी सूची में शामिल हैं। दिल्ली में इस बार कुल 2,696 मतदान स्थल तय किए गए हैं, जिनमें 13,766 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके। चुनाव परिणाम आठ फरवरी को आयेंगे और चुनाव प्रक्रिया 10 फरवरी तक संपन्न होगी।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

महाकुंभ से आ रही बस हादसे का शिकार : श्रद्धालुओं की मौत पर कांग्रेस नेताओं ने जताया दुख, ईश्वर से की घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना  महाकुंभ से आ रही बस हादसे का शिकार : श्रद्धालुओं की मौत पर कांग्रेस नेताओं ने जताया दुख, ईश्वर से की घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना 
नेताओं ने कहा है कि प्रयागराज महाकुंभ से हनुमानगढ़ आ रही एक बस के जयपुर- आगरा हाइवे पर दुर्घटना का...
ईसरदा बांध परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू : अवाप्ति में  363.3508 हेक्टेयर सरकारी और 9.8111 हेक्टेयर निजी भूमि शामिल, विभाग ने जारी की विज्ञप्ति 
‘तेनाली रामा’ में फिर काम करना एक खास अनुभव : प्रियंवदा कांत
जयपुर से प्रयागराज के लिए इंडिगो की नई फ्लाइट शुरू : महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए होगी बेहद लाभदायक, जानें आने-जाने का समय
मोदी ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी : स्नान के बाद सूर्य को दिया अर्घ्य, संतों से मुलाकात की संभावना
सरपंच काम की ईच्छा शक्ति दिखाएं, विकास के लिए पैसे की कमी नहीं आएगी : शर्मा
बच्चों को इलाज में मिलेगी राहत : प्रदेशभर में खुलेंगे डायबिटिक मधुहारी क्लिनिक, जेके लोन की कैंसर इकाई आरयूएचएस में होगी शिफ्ट