दिल्ली : छात्रों के इंसाफ के लिए वांगचुक ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दी जानकारी

दिल्ली : छात्रों के इंसाफ के लिए वांगचुक ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा
पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर रविवार से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि यह आंदोलन विद्यार्थियों को न्याय दिलाने के लिए है। उन्होंने किसान नेताओं को नजरबंद किए जाने का भी आरोप लगाया और लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की।

नई दिल्ली। पर्यावरण कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद् सोनम वांगचुक ने रविवार को केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगते हुए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने यह जानकारी दी। दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी संदेश में कहा, सोनम वांगचुक ने विद्यार्थियों के लिए इंसाफ लेने तथा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने के लिए भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि दिपके ने रविवार सुबह 11 बजे लोगों से जंतर-मंतर आने की अपील की थी। उन्होंने एक पोस्ट में यह भी दावा किया था कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कई किसान नेताओं को नजरबंद किया जा रहा है, ताकि वे जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में शामिल न हो सकें।

Tags: wangchuk

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अभ्यर्थियों के धरने पर सैलजा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, कहा- युवाओं की आवाज दबाने के बजाय संवाद करे सरकार अभ्यर्थियों के धरने पर सैलजा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, कहा- युवाओं की आवाज दबाने के बजाय संवाद करे सरकार
सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा में एचपीएससी पीजीटी भर्ती अभ्यर्थियों पर आधी रात हुई कार्रवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू : मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से की अपील, बच्चों को अवश्य पिलाएं दवा की खुराक
लोकगीत और नृत्य प्रस्तुतियों से सजा ‘आओ झूमे गाएं’ कार्यक्रम, कलाकारों ने दी वाद्य वृंद की प्रस्तुति
ईरान से राहत की खबर : दुबई के लिए उड़ानें फिर होंगी शुरू, यात्रियों को मिलेगा फायदा
सफाई कर्मचारियों की झाड़ू डाउन हड़ताल जारी : सड़कों, गलियों और बाजारों में लगे कचरे के ढेर, बीमारियों का बढ़ने लगा खतरा
हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन का ग्रूमिंग सेशन : बच्चों ने सीखी रैंप वॉक और स्टेज कॉन्फिडेंस की बारीकियां, स्टेज कॉन्फिडेंस और प्रेजेंटेशन के दिए टिप्स
सपा की हिंदू वोटरों में पैठ बढ़ाने की तैयारी : गांव-गांव सम्मेलन कर उठाएगी राम मंदिर चंदा चोरी का मुद्दा, अखिलेश यादव ने तेज की कोशिशें