वॉर को तैयार परमाणु हथियार : भारत ने 12 परमाणु बम किए तैनात, जानें पाकिस्तान ने किए कितने हथियार तैनात

चीन ने गत वर्ष बढ़ाई तैनाती

वॉर को तैयार परमाणु हथियार : भारत ने 12 परमाणु बम किए तैनात, जानें पाकिस्तान ने किए कितने हथियार तैनात
SIPRI की 2026 रिपोर्ट के अनुसार भारत का परमाणु हथियार भंडार 180 से बढ़कर 190 हो गया है और पहली बार 12 हथियार तैनात किए गए हैं। पाकिस्तान के पास 170 परमाणु हथियार हैं, जबकि तैनाती का आंकड़ा स्पष्ट नहीं है। चीन ने भी तैनात हथियारों की संख्या 24 से बढ़ाकर 34 कर दी है।

नई दिल्ली। भारत ने 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। पाकिस्तान के पास 170 परमाणु हथियार हैं। यानी भारत के पास पाकिस्तान से 20 ज्यादा परमाणु हथियार हैं। पाकिस्तान के कितने हथियार तैनात हैं, इसकी जानकारी नहीं है। गौरतलब है कि भारत भी रूस और अमेरिका की तरह अपने परमाणु हथियारों की सटीक संख्या, क्षमता और नाम आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं करता। हथियारों की तैनाती की यह रिपोर्ट अनुमान के आधार पर जारी की गई है।

स्वीडन के थींक टैंक स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की ताजा रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 2025 में भारत ने एक भी परमाणु हथियार तैनात नहीं किया था। 2026 में भारत ने 12 की तैनाती की है। पाकिस्तान के परमाणु हथियारों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। रिपोर्ट में नौ परमाणु हथियार संपन्न देशों अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया और इजरायल का उल्लेख किया गया है।

चीन ने गत वर्ष बढ़ाई तैनाती

रिपोर्ट के मुताबिक, शांतिकाल में इतने बड़े पैमाने पर परमाणु हथियारों की तैनाती पहली बार दर्ज की गई है। वहीं, चीन ने भी अपने परमाणु हथियारों की तैनाती की संख्या 2025 के 24 से बढ़ाकर 2026 में 34 कर दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया के देश अब राष्टÑीय शक्ति के साधन के रूप में परमाणु हथियारों पर पहले से अधिक निर्भर होते जा रहे हैं।

Read More फारस की खाड़ी में फिर बढ़ा युद्ध का खतरा: अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौता टूटने की आशंका प्रबल, ईरान बोला- जल्दबाजी मंजूर नहीं

Tags: nuclear

Post Comment

Comment List

Latest News

अब रोडवेज बसों का होगा बीमा, फर्जी दुर्घटना क्लेम और बढ़ते खर्च से निपटने की तैयारी अब रोडवेज बसों का होगा बीमा, फर्जी दुर्घटना क्लेम और बढ़ते खर्च से निपटने की तैयारी
राजस्थान रोडवेज प्रशासन बढ़ते सड़क दुर्घटना क्लेम, फर्जी दावों और न्यायालयों में लंबित मामलों के कारण अपनी बसों का बीमा...
मध्य प्रदेश : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज, चुनाव आयोग से मिलेगा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
रात के अंधेरे में हमला : पाकिस्तान की बमबारी से दहला अफगानिस्तान, 11 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत
हाई-प्रोफाइल हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ : डॉक्टर से 25 लाख की वसूली, दो युवतियां गिरफ्तार
बारामूला में भयावह हादसा, आकस्मिक धमाके में दो सैनिकों की मौत
सीवरेज के लिए खोदे गड्ढे में समाए तीन मासूम, दर्दनाक हादसे में तीनों की मौत
मारवाड़ जंक्शन में हवाई फायरिंग : दो युवक हिरासत में, 2 पिस्टल और कारतूस बरामद