संगीत जगत में शोक की लहर: पार्श्वगायिका एस जानकी ने दुनिया को कहा अलविदा, पीएम मोदी ने जताया दुख

देश ने खोया सुरों का अनमोल सितारा

संगीत जगत में शोक की लहर: पार्श्वगायिका एस जानकी ने दुनिया को कहा अलविदा, पीएम मोदी ने जताया दुख
भारतीय संगीत इतिहास की महानतम पार्श्वगायिकाओं में शुमार एस. जानकी के निधन पर देश में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताते हुए कहा कि छह दशकों तक विभिन्न भारतीय भाषाओं को अपनी मधुर आवाज से सजाने वाली 'जानकी अम्मा' का जाना कला जगत के लिए कभी न पूरी होने वाली क्षति है, लेकिन उनकी कालजयी धुनें हमेशा संगीत प्रेमियों को प्रेरित करती रहेंगी।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिग्गज पार्श्वगायिका एस जानकी के निधन पर गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारतीय संगीत में जानकी का असाधारण योगदान आने वाले वर्षों में भी सुनने वालों को प्रेरित और मंत्रमुग्ध करता रहेगा। मोदी ने लिखा, "दिग्गज पार्श्वगायिका एस जानकी अम्मा का निधन संगीत और संस्कृति की दुनिया के लिए एक कभी न पूरी होने वाली क्षति है। अलग-अलग भाषाओं में उनके गाने कई पीढ़ियों के बीच लोकप्रिय रहे। उन्होंने बेमिसाल खूबसूरती और विविधता के साथ हर भावना को आवाज़ दी। उनकी धुनें आने वाले वर्षों में भी सुनने वालों को मंत्रमुग्ध करती रहेंगी।"

उन्होंने गायिका के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, "दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, अनगिनत प्रशंसकों और पूरे संगीत जगत के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।" मशहूर गायिका जानकी को प्यार से "जानकी अम्मा" कहा जाता था, भारत की सबसे महान पार्श्वगायिकाओं में से एक मानी जाती थीं। उनका करियर छह दशकों से भी ज़्यादा लंबा रहा। उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी सहित कई भारतीय भाषाओं में हज़ारों गाने रिकॉर्ड किए। उन्हें उनकी बेहतरीन आवाज़ की रेंज, भावनाओं की गहराई और अद्भुत विविधता के लिए बहुत सराहा गया। उल्लेखनीय है कि एस. जानकी (88) का शनिवार को मैसूर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी हुई सस्ती और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी हुई सस्ती और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव
जयपुर सर्राफा बाजार में वायदा बाजार की नरमी के असर से चांदी के भाव 2,000 रुपए घटकर 2,51,000 रुपए प्रति...
अजमेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक रेलसेवा का दौराई तक विस्तार, यात्रियों को होगी सुविधा
कश्मीर में हथियारों का जखीरा बरामद : एके-47 राइफल, ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद, तलाशी अभियान जारी
राजस्थान विधानसभा में स्वर्गीय बरकतुल्लाह खां को पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद
चीन के उपराष्ट्रपति हान से मिले डोभाल : विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने पर की चर्चा, सीमा क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता को मजबूत करने पर भी की बात
जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट फिर लेट, रात 9:15 बजे होगी रवाना
जयपुर रेंज की अभिनव सड़क सुरक्षा पहल ‘Operation Safer Roads’, डेटा आधारित वैज्ञानिक विश्लेषण से चिन्हित 93 दुर्घटना संभावित स्थल Google Maps से एकीकृत