हम अब भी ईरान के साथ करना चाहते हैं समझौता : सबसे बड़े हमले के लिए तैयार, ट्रंप ने कहा- मैं लोगों की जान नहीं लेना चाहता

हम दूसरे विश्व युद्ध के बाद के सबसे बड़े हमले के लिए पूरी तरह तैयार

हम अब भी ईरान के साथ करना चाहते हैं समझौता : सबसे बड़े हमले के लिए तैयार, ट्रंप ने कहा- मैं लोगों की जान नहीं लेना चाहता
ट्रंप ने कहा कि वह अब भी ईरान से समझौता चाहते हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर दूसरे विश्व युद्ध के बाद के सबसे बड़े हमले के लिए अमेरिका तैयार है। ट्रंप ने दावा किया कि हमले इसलिए रोके गए क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने और परमाणु कार्यक्रम पर समझौते की उम्मीद बनी हुई है।

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे अब भी ईरान के साथ समझौता करना चाहते हैं। लास वेगास में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, मैं समझौता करना पसंद करूंगा, क्योंकि मैं लोगों की जान नहीं लेना चाहता, मैं लोगों को मारना नहीं चाहता, लेकिन किसी किसी मोड़ पर हमें ऐसा करना ही होगा। हम अब तक के सबसे बड़े हमले के लिए तैयार है और पिछले कुछ महीनों में हमने उन पर बहुत जोरदार हमले किए हैं, लेकिन हम दूसरे विश्व युद्ध के बाद के सबसे बड़े हमले के लिए पूरी तरह तैयार है और उन्होंने मुझे फ़ोन किया और कहा, कृपया ऐसा करें। आइए बात करते हैं और फिर वे ऐसा नहीं करते। वे कहते हैं कि हमने ऐसा कभी नहीं कहा। ट्रंप के नजरिए से ईरान अमेरिका का सम्मान करता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, देखते हैं क्या होता है।

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान पर हमले इसलिए रद्द कर दिए, क्योंकि एक समझौता होने वाला था, जिसकी शर्तों में होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलना और परमाणु कार्यक्रम पर समझौते शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस समझौते में ईरान और ओमान के बीच 60 दिनों के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने पर समझौता करने की बात कही गई है।

Tags: agreement

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया