ईरान अपने कार्यों से देगा ट्रंप की अपमानजनक भाषा का जवाब : इससे सभ्य राष्ट्र की महानता नहीं होती कम, अराघची बोले- नैतिक मूल्यों के लिए जाने जाते है हम

निर्भय होकर और अदम्य साहस के साथ देते है

ईरान अपने कार्यों से देगा ट्रंप की अपमानजनक भाषा का जवाब : इससे सभ्य राष्ट्र की महानता नहीं होती कम, अराघची बोले- नैतिक मूल्यों के लिए जाने जाते है हम
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कथित अपमानजनक टिप्पणियों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ईरानी राष्ट्र अपनी सभ्यता, संस्कृति और नैतिक मूल्यों के लिए जाना जाता है। ईरान अभद्र भाषा का जवाब उसी अंदाज में नहीं, बल्कि अपने कार्यों, निर्भयता और अदम्य साहस से देगा।

तेहरान। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस्लामिक गणराज्य के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों की निंदा करते हुए कहा है कि ईरानी लोग इसका जवाब उसी भाषा में नहीं, बल्कि अपने कार्यों से देंगे। अराघची ने बुधवार शाम सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में तुर्की में आयोजित नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप की ओर से ईरान को लेकर की गयी टिप्पणियों को खारिज किया।

उन्होंने कहा, ईरान के सभ्य और साहसी राष्ट्र को अपमानजनक भाषा में संबोधित करने से उसकी महानता कम नहीं होती। उन्होंने कहा, ईरानी अपनी सभ्यता, संस्कृति और मजबूत नैतिक मूल्यों के लिए जाने जाते हैं। हम अभद्रता का जवाब अभद्रता से नहीं, बल्कि अपने कार्यों से देते हैं। निर्भय होकर और अदम्य साहस के साथ देते है।

 

Tags: trump

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक