पश्चिम बंगाल योजना: समिक भट्टाचार्य ने उठाया राज्यसभा में लोगों को केन्द्र की योजनाओं का लाभ नहीं मिलने का मुद्दा, विपक्ष का जोरदार हंगामा

राज्यसभा में बंगाल को केंद्रीय योजनाओं से वंचित रखने का मुद्दा

पश्चिम बंगाल योजना: समिक भट्टाचार्य ने उठाया राज्यसभा में लोगों को केन्द्र की योजनाओं का लाभ नहीं मिलने का मुद्दा, विपक्ष का जोरदार हंगामा

राज्यसभा में भाजपा ने पश्चिम बंगाल सरकार पर केंद्रीय योजनाएं लागू न करने का आरोप लगाया। तृणमूल के हंगामे के बीच कई राष्ट्रीय मुद्दे भी उठे।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार द्वारा लोगों को केन्द्र की योजनाओं के लाभों से वंचित रखने का मुद्दा राज्यसभा में बुधवार को जोर-शोर से उठाया गया। भारतीय जनता पार्टी के समिक भट्टाचार्य ने शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार ने केन्द्र की अनेक योजनाओंं को लागू नहीं किया है जिससे वहां के गरीब और पिछड़े वर्ग के लोगों को इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। 

तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों के जोरदार हंगामे के बीच उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल देश का एकमात्र राज्य है जहां आयुष्मान योजना लागू नहीं है। ऐसे ही प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के हजारों आवेदन के बावजूद इस योजना को राज्य में लागू नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की तृणमूल सरकार बदले की राजनीति के तहत ऐसा कर रही है लेकिन इसका नुकसान लोगों को हो रहा है। द्रमुक की राजश्री ने रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों को किराये में मिलने वाली छूट को बहाल किये जाने की मांग की। 

आम आदमी पार्टी के डा. अशोक मित्तल ने विदेशों में रहने वाले भारतीयों पर बढते हमले और उनकी सुरक्षा का विषय उठाया। उन्होंने कहा कि अमेरिका, ब्रिटेन, कनाड़ा आदि देशों के साथ भारत के अच्छे संबंधों के बावजूद वहां भारतीयों पर लगातार हमले हो रहे हैं और हर वर्ष बड़ी संख्या में भारतीय लोग मारे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग लाखों करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा देश में भेजते हैं और सरकार को इनकी सुरक्षा के बारे में इन देशों की सरकारों के साथ बात करनी चाहिए। 

कांग्रेस के अखिलेश सिंह ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के जरिये डीप फेक वीडियों से उत्पन्न समस्याओं को उठाते हुए कहा कि यह सरकारों और शासन व्यवस्था के लिए चुनौती बन गया है। आम आदमी पार्टी के राघव चढ्ढढा ने खाद्य पदार्थों में मिलावट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए संकट बन गया है। उन्होंने कहा कि मिलावट पर लगाम लगाने के लिए कानूनों को सख्त किये जाने तथा निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाये जाने की जरूरत है। 

Read More संसद भवन में थरूर की राहुल गांधी से मुलाकात : असंतोष की चर्चाओं पर लगा विराम, कहा- कई महत्वपूर्ण विषयों पर की रचनात्मक चर्चा 

द्रमुक के तिरूचि शिवा ने तमिललाडु के मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना द्वारा पकड़े जाने का विषय सदन के सामने रखते हुए कहा कि यह लंबे समय से चली आ रही समस्या है और इसका समाधान नहीं हो पा रहा है।  भाजपा की धर्मशिला गुप्ता ने मैथिली को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने की मांग की । कांग्रेस की जे बी माथेर हीशम ने केरल में एम्स की स्थापना करने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह मांग लंबे समय से चली आ रही है। बीजू जनता दल के शुभाशीष खुंटिया ने पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था बढाने का मुद्दा उठाया ।  

Read More अजीत पवार जीवन परिचय: कम उम्र में ही किसानों के दर्द को समझना कर दिया था शुरू, जानें कैसे पड़ा ''दादा'' नाम

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता : मुख्यमंत्री ने कहा- राजस्थान की ज्वेलरी, स्टोन इंडस्ट्री, और हैंडीक्राफ्ट्स को भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में नया प्रोत्साहन भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता : मुख्यमंत्री ने कहा- राजस्थान की ज्वेलरी, स्टोन इंडस्ट्री, और हैंडीक्राफ्ट्स को भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में नया प्रोत्साहन
शर्मा ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच हुआ ऐतिहासिक व्यापार समझौता आपसी विश्वास, साझा प्राथमिकताओं और दूरदर्शी आर्थिक सोच का...
झालावाड़ एसटीडी गिरोह मामला : पुलिस ने रोडवेज से मांगा कार्रवाई का रिकॉर्ड, कई आरोपी गिरफ्तार
क्या रद्द हो सकता है भारत अमेरिका व्यापार समझौता? व्हाहट हाउस ने दी चेतावनी, कहा-रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत
जयपुर से गोवा फ्लाइट का समय बदला, चंडीगढ़ की उड़ान कोहरे के कारण रद्द
उड़ानें रद्द होने और देरी से 18.8 लाख यात्री प्रभावित: एयरलाइंस ने मुआवजे पर खर्च किए 28.8 करोड़ रुपये, डीजीसीए ने जारी किए आंकड़े 
Weather Update : प्रदेश में एक बार फिर से सर्दी का असर, कोहरा और बादल छाने की संभावना
पुस्तक में लिखे अंशों का लोकसभा में करना चाहता हूं उल्लेख : राहुल गांधी ने संसद में दिखाई प्रति, कहा- सरकार के अनुसार किताब नहीं छपी