धर्मेद्र के निधन से बॉलीवुड जगत में शोक की लहर : सोशल मीडिया पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि, जानें कौनसी बीमारी से जूझ रहे थे अभिनेता

रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया था

धर्मेद्र के निधन से बॉलीवुड जगत में शोक की लहर : सोशल मीडिया पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि, जानें कौनसी बीमारी से जूझ रहे थे अभिनेता

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। नवंबर के पहले हफ्ते में रूटीन चेकअप के दौरान तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। सांस लेने में कठिनाई के कारण उन्हें ICU में रखा गया। उनके निधन के बाद इंडस्ट्री और प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

मुंबई। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद फैन्स ने अपने पसंदीदा स्टार को खो दिया। धर्मेंद्र को नवंबर के पहले हफ्ते में रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें एडमिट करना पड़ा। अस्पताल में उनकी देखभाल की गई और कुछ समय तक उनकी हालत में सुधार भी देखा गया।

धर्मेंद्र को सांस लेने में कठिनाई (Breathlessness) की शिकायत थी, जिसके कारण उन्हें ICU में रखा गया। विशेषज्ञों के अनुसार, बढ़ती उम्र में शरीर की कई अंगों और प्रणालियों में कमजोरी आ जाती है, जिससे सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं सामान्य हो जाती हैं। धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके घर सितारों और प्रशंसकों का आना-जाना शुरू हो गया है। बॉलीवुड जगत में उनके योगदान और फिल्मों को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

 धर्मेन्द्र ने 89 साल की उम्र में अपने जुहू स्थित घर पर ही अंतिम सांस ली है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें हॉस्पिटल से परिवार के कहने पर डिस्चार्ज किया गया था। इसके बाद से घर पर ही उनका इलाज चल रहा था।  धर्मेन्द्र का जन्म पंजाब के फगवारा में 08 दिसंबर 1935 को हुआ था। उन्होंने वर्ष 1960 में प्रदर्शित फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से अपने सिने करियर की शुरूआत की थी। धर्मेन्द्र ने अपने छह दशक लंबे सिने करियर में 250 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान