"ना दंगा, ना फसाद, बिहार का CM सिर्फ चिराग" क्या चिराग पासवान बनेंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री? पोस्टरों-बैनरों से ​राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज

बिहार में सियासी हलचल

नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज है। पटना की सड़कों पर "न दंगा, न फसाद, बिहार का सीएम सिर्फ चिराग" के नारे वाले पोस्टर लगाए गए हैं। लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता केंद्र से चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि भाजपा का 'हनुमान' सत्ता की कमान संभालेगा या नहीं।

बिहार। बिहार सीएम के राज्यसभा नामांकन भरने के बाद अब बिहार की राजनीति में नई अटकलों से सियासी गलियारा एक बार फिर से गर्म हो चुका है और कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद चिराग पासवान को बिहार का नया सीएम बनाया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी के नेताओं से पटना के सभी चौक चौराहों पर पोस्टरों के माध्यम से चिराग पासवान को नया सीएम बनाने की केंद्र सरकार से मांग की है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पटना के चौक चौराहों पर लगे इन पोस्टरों में साफ साफ शब्दों में लिखा है न दंगा हो, न फसाद हो, बिहार का मुख्यमंत्री सिर्फ चिराग हो। बता दें कि इससे पहले भी ​​बिहार विधानसभा चुनावों में चिराग पासवान को सीएम बनाने की मांग उठी थी लेकिन तब ऐसा नहीं हो सका था, लेकिन अब जब सीएम नीतिश राज्यसभा में जा रहे हैं तो ये मांग अब एक बार फिर से उठने लगी है। ऐसे में देखना होगा कि क्या बिहार भाजपा का हनुमान अब सीएम बनेगा या नहीं।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल