दिल्ली में सर्दी का सितम : न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दृश्यता 50 मीटर से कम

ठंडी हवाओं के कारण सर्दी बढ़ गयी है

दिल्ली में सर्दी का सितम : न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दृश्यता 50 मीटर से कम

दिल्ली में सबसे कम और सामान्य से लगभग पांच डिग्री सेल्सियस नीचे है। ठंड का असर पूरी राष्ट्रीय राजधानी में देखने को मिला। 

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में लगातार पांचवें दिन भी शीतलहर की स्थिति बनी रही।  मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान गिरकर 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस इलाके में मौसम का सबसे कम तापमान है। मौसम  विभाग (आईएमडी) के अनुसार पालम में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो दिल्ली में सबसे कम और सामान्य से लगभग पांच डिग्री सेल्सियस नीचे है। ठंड का असर पूरी राष्ट्रीय राजधानी में देखने को मिला। 

मौसम विभाग के अनुसार आयानगर में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस,  लोधी रोड पर 3.4 डिग्री सेल्सियस और रिज में न्यूनतम तापमान 4.5 सेल्सियस दर्ज किया गया। गौरतलब है कि मौसम विभाग वास्तविक न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो जाने पर शीतलहर के तौर पर परिभाषित करता है।  यह मानदंड दिल्ली के पांच मौसम निगरानी केंद्र  या बेधशाला में से चार में पूरा हुआ है।राष्ट्रीय राजधानी में ठंडी हवाओं के कारण सर्दी बढ़ गयी है, जिसके कारण सुबह के समय ऑफिस जाने वालों को परेशानी हो रही है। यहां सुबह पूरे शहर में घना से हल्का कोहरा छाया रहा। 

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पालम में दृश्यता एक घंटे के अंदर 200 मीटर से कम होकर 50 मीटर हो गयी।  सुबह छह बजे से 8.30 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। सफदरजंग में भी शुरुआत में दृश्यता कम हो गयी और  सुबह छह बजे 400 मीटर से कम होकर 6:30 बजे तक 100 मीटर पर आ गयी।  घना कोहरा होने के कारण, फिर 8:30 बजे तक 200 मीटर रह गयी। 

 

Read More युवती की 4 दिन पहले हुई थी शादी : जंगल में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, जानें पूरा मामला

Tags: winter

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतवानी : ईरान का अगला सर्वोच्च नेता भी होगा हमारा निशाना, इससे फर्क नहीं पड़ता उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतवानी : ईरान का अगला सर्वोच्च नेता भी होगा हमारा निशाना, इससे फर्क नहीं पड़ता उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है
इजरायल काट्ज़ ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी। जो भी नया नेता इजरायल के खिलाफ साजिश या उसे मिटाने की...
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से अच्छी ख़बर : मादा हिप्पो ने एक बच्चे को दिया जन्म, जानें अब कितनी हो गई हिप्पो की संख्या
एयर इंडिया की पश्चिम एशिया की उड़ानें रद्द : एयरलाइन ने की घोषणा, फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन जारी
वार्षिक लेखा समापन के मद्देनज़र विशेष दिशा-निर्देश जारी : 31 मार्च को ई-कुबेर के माध्यम से ई-पेमेंट की विशेष व्यवस्था, डी़डीओ और कोषालय रहेंगे कार्यरत
राजस्थान में अपराधियों को कानून का खौफ नहीं : बदमाशों की फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत ने प्रदेश को हिला दिया, गहलोत बोले- इस पर ध्यान दें मुख्यमंत्री 
होली पर रेलवे की यात्रियों के लिए व्यापक व्यवस्था : 55 लाख से अधिक यात्रियों को पहुंचाया गंतव्य तक, स्पेशन ट्रेनों का किया संचालन
डॉलर में तेजी के कारण रुपये में भारी गिरावट : 92 रुपये प्रति डॉलर के पार ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा,  भारतीय मुद्रा में 68 पैसे की गिरावट