दिल्ली में महिलाएं बेफिक्र होकर करें सफर : हर बस में काम करेगा पिंक कार्ड, रेखा गुप्ता ने अफवाहों और दावों को किया खारिज

झूठा दुष्प्रचार का लगाया आरोप

दिल्ली में महिलाएं बेफिक्र होकर करें सफर : हर बस में काम करेगा पिंक कार्ड, रेखा गुप्ता ने अफवाहों और दावों को किया खारिज

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पिंक कार्ड को लेकर फैल रही अफवाहों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं इसे दिन में जितनी बार चाहें, बेझिझक इस्तेमाल कर सकती हैं। एक बस के बाद दूसरी में भी कार्ड पूरी तरह काम करेगा। उन्होंने विपक्ष पर दुष्प्रचार का आरोप लगाते हुए महिलाओं से निडर होकर मुफ्त सफर करने की अपील की।

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पिंक कार्ड और उसके काम करने के तरीके तथा एक घंटे के अंदर केवल एक बार इस्तेमाल किए जाने से जुड़ी सभी अफ़वाहों और दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। गुप्ता ने महिलाओं से कहा है कि वे बेझिझक इस कार्ड का इस्तेमाल करें और जितनी बार चाहें उतनी बार सफऱ करें। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि कुछ राजनीतिक लोग पिंक कार्ड को लेकर राजनीतिक दुष्प्रचार के तहत गलत जानकारी फैला रहे हैं। वे दावा कर रहे हैं कि एक बस में इस्तेमाल करने के बाद यह कुछ समय तक दूसरी बस में काम नहीं करता है। मुख्यमंत्री ने ऐसे झूठे दावों को पूरी तरह से खारिज किया है और राष्ट्रीय राजधानी की महिलाओं से कहा है कि वे बिना किसी तनाव के पिंक कार्ड का इस्तेमाल करें और दिन में जितनी बार जरूरत हो, उतनी बार इसका इस्तेमाल करें। यह जरूर काम करेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह झूठा दुष्प्रचार इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि अब इस क्षेत्र में भी भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं बची है। बसों में किए गये सफऱों का ठीक से हिसाब रखा जाएगा, ताकि सरकार सफऱों की संख्या के हिसाब से भुगतान करे, न कि किसी मोटे अनुमान या बिना हिसाब-किताब वाले तरीके से। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप)  पर तंज कसते हुए कहा कि जब उन्हें शहर की बेटियों को साइकिलें दिए जाने से ही दिक्कत है, तो वे 'पिंक कार्ड को इतनी आसानी से कैसे स्वीकार करेंगे? दिल्ली की महिलाओं से मुख्यमंत्री ने कहा, मुफ़्त सफऱ के लिए बस कार्ड टैप करें और बेफिक्र रहें। उन्होंने कहा कि महिला यात्री पिंक कार्ड का बेझिझक इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर उन्हें अपनी चढ़ी हुई बस बदलनी पड़े, तो वे बस दूसरी बस में चढ़कर दोबारा कार्ड टैप कर सकती हैं और यह काम करेगा।

Tags: pink card

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रूस ने मार गिराए यूक्रेन के 11 हजार से अधिक ड्रोन: यूरोपीय हिस्से को बना रहे थे निशाना, रक्षा प्रणाली में अपने क्षेत्र में किया नष्ट  रूस ने मार गिराए यूक्रेन के 11 हजार से अधिक ड्रोन: यूरोपीय हिस्से को बना रहे थे निशाना, रक्षा प्रणाली में अपने क्षेत्र में किया नष्ट 
रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, मार्च माह में 11,211 यूक्रेनी ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया गया। फरवरी की तुलना में...
सकल जीएसटी संग्रह 2,00,000 करोड़ के पार, 8.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी
अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप, कहा- राजनीतिक बदले की भावना पड़ रही जनता की जान पर भारी
स्वच्छता गतिविधियों का सघन निरीक्षण अभियान : निरीक्षण के दौरान कमियों में होगा 3 दिवस में सुधार, मदन दिलावर ने मॉनिटरिंग के दिए निर्देश
ट्रंप के बयान के बाद क्रूड ऑयल की कीमतों में बड़ी गिरावट: 100 डॉलर के नीचे आया ब्रेंट क्रूड, रूपए में भी गिरावट
‘धुरंधर : द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका : 13 दिनों में दुनियाभर में 1435 करोड़ रुपए कमाए, बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी 
गर्मी से राहत के लिए फैसला : आमेर महल के समय में बदलाव, अब सुबह 7 बजे से खुलेगा किला; हाथी सवारी के समय में भी बदलाव