अमेरिकी दौर पर जाएंगे जिनपिंग : UNGA से बनाएंगे दूरी, ट्रंप से मुलाकात पर तैयारियां तेज

वैश्विक सुरक्षा और अन्य अहम मुद्दों पर लंबे समय से मतभेद रहे

अमेरिकी दौर पर जाएंगे जिनपिंग : UNGA से बनाएंगे दूरी, ट्रंप से मुलाकात पर तैयारियां तेज
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 24 सितंबर को वॉशिंगटन में आमने-सामने होंगे। शी 23 सितंबर को अमेरिका पहुंच सकते हैं और 25 सितंबर को लौटेंगे। खास बात यह है कि उनका न्यूयॉर्क जाने या UNGA में शामिल होने का कार्यक्रम नहीं है। ऐसे में पूरा फोकस ट्रंप संग अहम द्विपक्षीय बैठक पर रहेगा।

वॉशिंगटन। अमेरिका और चीन के बीच जारी रणनीतिक और आर्थिक प्रतिद्वंद्विता के बीच दोनों देशों के राष्ट्रपतियों की बहुप्रतीक्षित मुलाकात को लेकर तैयारियां तेज हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 24 सितंबर को वॉशिंगटन में आमने-सामने होंगे। इस बैठक पर पूरी दुनिया की नजर है, क्योंकि दोनों देशों के बीच व्यापार, वैश्विक सुरक्षा और अन्य अहम मुद्दों पर लंबे समय से मतभेद रहे हैं।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, शी जिनपिंग 23 सितंबर की देर शाम अमेरिका पहुंच सकते हैं। अगले दिन 24 सितंबर को वह व्हाइट हाउस में ट्रंप से मुलाकात करेंगे। इसके बाद 25 सितंबर को उनके अमेरिका से रवाना होने की संभावना है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, शी का यह दौरा मुख्य रूप से ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक तक ही सीमित रहेगा।

खास बात यह है कि अमेरिका यात्रा के दौरान शी जिनपिंग के न्यूयॉर्क जाने की योजना नहीं है। इसका मतलब है कि वह संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के सत्र में हिस्सा नहीं लेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा का सामान्य सत्र 22 सितंबर से शुरू होगा, जिसमें दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे।

पॉलिटिको की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजिंग की ओर से शी के न्यूयॉर्क दौरे को लेकर कोई तैयारी नजर नहीं रही है। ऐसे में उनका पूरा ध्यान ट्रंप के साथ होने वाली अहम बैठक पर रहने की संभावना है।

Read More मंच शुद्धिकरण मामले पर प्रियंका गांधी का केंद्र पर प्रहार: खड़गे के अपमान पर केंद्र से मांगा जवाब, बोली- इस तरह की सोच बेहद शर्मनाक 

 

Read More RG कर हत्याकांड : निर्मल घोष की गिरफ्तारी पर थाने से लेकर अदालत तक विरोध, प्रदर्शनकारियों ने मारे थप्पड़; फेंके अंडे

Tags: jinping

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी हुई सस्ती और शुद्ध सोना महंगा, जानें क्या है भाव   वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी हुई सस्ती और शुद्ध सोना महंगा, जानें क्या है भाव  
वायदा बाजार में नरमी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी के भाव 2,000 रुपए गिरकर 2,41,000 रुपए प्रति...
मूसलाधार बारिश से प्रयागराज में हाहाकार: घरों में 5-6 फीट पानी, नावों से निकाले गए लोग; थाना भी जलमग्न
नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत के आरोप में नवोदय विद्यालय का शिक्षक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत जांच शुरू
सावन महोत्सव में लहरिया के साथ डांडिया महारास की झलक, इंडिया ग्लैम मॉडल्स ने रैंप के जरिए लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स को किया प्रदर्शित
अमेरिकी दौर पर जाएंगे जिनपिंग : UNGA से बनाएंगे दूरी, ट्रंप से मुलाकात पर तैयारियां तेज
भाजपा ने नियुक्त किए तीन राज्यों के प्रभारी: विनोद तावड़े को यूपी, सतीश पूनिया को पंजाब और तरूण को गुजरात की जिम्मेदारी
पड़ोसी के खिलाफ कराई फर्जी एफआईआर, पोक्सो की विशेष अदालत ने लगाया 5 हजार का जुर्माना