आपकी लड़ाई, मेरी लड़ाई : राहुल गांधी ने लॉन्च किया सत्याग्रह प्लेटफॉर्म, बोले- अकेले लड़ रहे लोगों को एक नक्शे पर साथ लाने की पहल

स्थानीय स्तर पर चल रहे संघर्षों को मिले राष्ट्रीय मंच

आपकी लड़ाई, मेरी लड़ाई : राहुल गांधी ने लॉन्च किया सत्याग्रह प्लेटफॉर्म, बोले- अकेले लड़ रहे लोगों को एक नक्शे पर साथ लाने की पहल
राहुल गांधी ने गांधी जयंती पर ‘सत्याग्रह’ डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। इसके जरिए देशभर के लोग अन्याय, जमीन, महिला अधिकार, दलित-ओबीसी अधिकार, शिक्षा और परीक्षाओं से जुड़े संघर्ष साझा कर सकेंगे। हर मुद्दा ‘सत्याग्रह मैप’ पर पिन के रूप में दिखेगा। राहुल ने कहा, “नेता विपक्ष के तौर पर आपकी लड़ाई मेरी लड़ाई है।”

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 'सत्याग्रह' नाम से एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से देशभर के लोग अन्याय के खिलाफ अपने संघर्ष और मुद्दों को उनसे साझा कर सकेंगे। गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शनिवार को कहा कि देशभर में लोग अपने हक के लिए लड़ रहे हैं और अक्सर अकेले लड़ रहे हैं। 'सत्याग्रह' इन्हीं आवाजों को एक नक्शे पर साथ लाने की पहल है, ताकि स्थानीय स्तर पर चल रहे संघर्षों को राष्ट्रीय मंच मिल सके। पार्टी ने यह जानकारी शनिवार को साझा करते हुए कहा कि गांधी ने गांधी जयंती के अवसर पर इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म को लांच किया है।

गांधी ने इस प्लेटफार्म के बारे में आज कहा, देशभर में लोग अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। नेता विपक्ष के तौर पर आपकी लड़ाई मेरी लड़ाई है। अब नये सत्याग्रह का समय है। आप किन मुद्दों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, मुझे बताइए। मैं आपकी बात सुन रहा हूं। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में जमीन, महिलाओं के अधिकार, दलितों और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के अधिकार, शिक्षा तथा परीक्षाओं सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। 'सत्याग्रह' के माध्यम से इन आंदोलनों को संगठित करने और एक नक्शे पर साथ लाने का प्रयास किया जाएगा।

कांग्रेस नेता ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से नागरिक नेता विपक्ष को बता सकते हैं कि वे कौन हैं, उनके लिए क्या महत्वपूर्ण है और उनके अधिकारों के रास्ते में कौन खड़ा है। लोगों द्वारा साझा किया गया प्रत्येक मुद्दा 'सत्याग्रह मैप' पर एक पिन के रूप में दिखाई देगा। गांधी ने कहा कि मुद्दे की गंभीरता और प्राथमिकता के आधार पर जरूरी कदम उठाए जाएंगे, ताकि लोगों की आवाज सड़क से लेकर संसद तक सुनी जा सके। उन्होंने कहा, जहां सच को कुचला जा रहा है, वहां लोगों को उसका विरोध करने में मदद करना नेता विपक्ष के तौर पर मेरी जिम्मेदारी है। 'सत्याग्रह' प्लेटफॉर्म पर लोग अपने संघर्ष की कहानी साझा कर सकते हैं। गांधी ने कहा कि वह संसद, सड़क, पत्र लिखकर या जहां भी उनकी जरूरत होगी, लोगों के साथ खड़े होकर मदद करने का प्रयास करेंगे।

 

Read More भारतीय पायलट को जबरदस्त बहादुरी के लिए मेरा सलाम : मोदी ने कहा- चाकू लगने के बावजूद किया मुकाबला; ट्रंप और नेतन्याहू ने भी की प्रशंसा

Read More कांग्रेस सरकार हिमाचल में दे रही अराजकता को बढ़ावा : राज्य में कानून का शासन कमजोर, बिंदल ने कहा- सरकार के संरक्षण में गुंडागर्दी और माफिया राज का बोलबाला

 

Tags: rahul

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य : इंडिया गठबंधन में शामिल होगी अपनी जनता पार्टी, गठबंधन के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरेगी राहुल से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य : इंडिया गठबंधन में शामिल होगी अपनी जनता पार्टी, गठबंधन के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरेगी
अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद इंडिया गठबंधन में शामिल...
एल. गोपाल ज्वेलर्स का जयपुर शोरूम ‘इंडियाज कूलरेस्ट स्टोर अवार्ड-2026’ से सम्मानित, आकर्षक डिजाइन और पारंपरिक कारीगरी को मिली पहचान
‘सेवा सेतु अभियान-2026’ से आसान होगी राह, 10 दिन में जेडीए निपटाएगा शहरवासियों के प्रकरण
एसआईआर के जरिए देश को बर्बाद नहीं होने देगा इंडिया गठबंधन : देश में मिलकर लड़ेंगे लड़ाई, खड़गे बोले- भाजपा सरकार में लोकतंत्र बर्बाद
गोडावण के पुनर्स्थापन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल : गोडावण संरक्षण को मिलेगी नई मजबूती, रामदेवरा में नवनिर्मित री-वाइल्डिंग एवियरी का उद्घाटन
करवाचौथ शो ‘चांद का दीदार, प्यार का इजहार’ का फर्स्ट लुक जारी, फैशन शो भी रहेगा प्रमुख आकर्षण
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की नहीं मिली अनुमति : यूथ कांग्रेस ने किया दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, चिब ने दिल्ली पुलिस के आदेश को दी चुनौती