UP में रील के चक्कर में यवुक की मौत : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, मोबाइल पर रील बनाते हुए वाहन चला रहा था वाहन

कार में एक बालक और पालतू कुत्ता भी था मौजूद

UP में रील के चक्कर में यवुक की मौत : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, मोबाइल पर रील बनाते हुए वाहन चला रहा था वाहन
नैनी के अरैल रिवर फ्रंट रोड पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराने से युवक अनुज कुमार की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह कार चलाते समय मोबाइल पर रील बना रहा था, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। कार में 12 वर्षीय बालक और पालतू कुत्ता भी मौजूद थे। मामले की जांच जारी है।

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के नैनी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह रील बनाने के दौरान युवक की कार पेड़ से टकरा गयी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार नैनी थाना क्षेत्र के खरकौनी निवासी अनुज कुमार कार चला रहे थे। इसी दौरान अरैल स्थित रिवर फ्रंट रोड पर उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अनुज की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि युवक मोबाइल पर रील बनाते हुए वाहन चला रहा था और कार तेज रफ्तार में थी। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। हादसे के समय कार में एक 12 वर्षीय बालक और एक पालतू कुत्ता भी मौजूद थे। पुलिस ने दोनों की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

Tags: youth

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें