युवाओं ने बीजेपी को नकारा, खेड़ा बोले- भाजपा-आरएसएस युवा वोटरों को मतदाता सूची से बाहर रखने की कर रही साजिश
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को रोककर रखा जा रहा
कांग्रेस ने भाजपा-आरएसएस और चुनाव आयोग पर जेन-जी मतदाताओं को मतदाता सूची से बाहर करने की साजिश का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि 2024 से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण रोका गया है। उन्होंने दावा किया कि फॉर्म-6 में कथित अनधिकृत बदलाव कर युवा मतदाताओं के नाम हटाने का प्रयास हो रहा है।
नई दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (भाजपा-आरएसएस) और चुनाव आयोग मिलकर युवा मतदाताओं, विशेषकर जेन-जी को मतदाता सूची से बाहर रखने की साजिश कर रहे हैं। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी पवन खेड़ा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि 2024 से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को रोककर रखा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अवैध तथा अनधिकृत तरीके से फॉर्म-6 में बदलाव कर जेन-जी मतदाताओं को जानबूझकर मतदाता सूची से बाहर रखने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं ने भाजपा को नकार दिया है और इसी कारण भाजपा युवाओं को मतदाता सूची से बाहर रखने की कोशिश कर रही है।
Tags: kheda
Related Posts
Post Comment
Latest News
25 Sep 2026 16:12:13
वाटिका के दादिया में भाजपा की सेवा संकल्प सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पंचायत...

Comment List