‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ सिर्फ कन्नड़ फिल्म नहीं, भारतीय फिल्म है : यश

फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने के लिए तैयार

‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ सिर्फ कन्नड़ फिल्म नहीं, भारतीय फिल्म है : यश
अभिनेता यश ने ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को कन्नड़ नहीं, बल्कि भारतीय फिल्म बताया। गीतू मोहनदास निर्देशित फिल्म में यश डबल रोल में नजर आएंगे। करीब 200 दिनों तक चली शूटिंग कन्नड़ और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में।

मुंबई। दक्षिण भारतीय सुपरस्टार यश ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर कहा है कि यह सिर्फ कन्नड़ फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय फिल्म है और इसे कई प्रतिभाशाली कलाकारों ने मिलकर बनाया है। बेंगलुरु में हाल ही में हुए ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान यश ने कहा- यह कन्नड़ फिल्म नहीं है। यह भारतीय फिल्म है। इसमें सभी प्रतिभाशाली लोग हैं। यह सिर्फ यश की फिल्म नहीं है। उन्होंने कहा कि फिल्म तभी संभव हो सकी, क्योंकि इसमें कई सफल और प्रतिभाशाली लोगों ने अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि फिल्म को वैश्विक मंच तक ले जाने के उद्देश्य से अलग-अलग क्षेत्रों के सफल कलाकार एक साथ आए हैं।

यश ने कहा कि ‘टॉक्सिक’ को बनाना बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। फिल्म के निर्माण के दौरान कई बड़े फैसले लेने पड़े। उन्होंने कहा- यह कोई कमर्शियल फिल्म नहीं है। इसमें बहुत सारे लोगों की मेहनत लगी है। पैशन कभी बेकार नहीं जाता। आप इस फिल्म को देखेंगे तो जानेंगे।

यश ने फिल्म में अपने डबल रोल को लेकर भी उत्सुकता बढ़ाई है। फिल्म में वह दो अलग-अलग किरदारों में नजर आएंगे, जो कहानी के रहस्य और ड्रामा को और गहरा करते हैं। ट्रेलर में उनके दोनों अवतारों की झलक ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। दोनों किरदारों के व्यक्तित्व और उनके बीच के संबंध को फिल्म की कहानी का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

यश ने फिल्म की लंबी शूटिंग को लेकर भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग करीब 200 दिनों तक चली। इतने बड़े स्तर की फिल्म के निर्माण में कलाकारों की तारीखों, लोकेशन और प्रोडक्शन से जुड़ी तमाम चीजों को एक साथ संभालना आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में शूट किया गया, जिससे निर्माण प्रक्रिया में और अधिक समय लगा।

Read More उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ टैक्स फ्री, दर्शकों से नहीं वसूला जाएगा एसजीएसटी

यश ने फिल्म की रिलीज को लेकर लगातार सामने आती अफवाहों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान लगभग हर 10 या 20 दिन में फिल्म के बंद होने, शूटिंग रोक दिए जाने या रिलीज डेट आगे बढऩे जैसी खबरें सामने आती थीं। उन्होंने कहा- मुझे नहीं पता कि वे ऐसी खबरें कहां से लिखते हैं, लेकिन ऐसी खबरें पढ़कर दुख होता है।

Read More अक्षरा नेगी बनीं नेशनल ब्यूटी पेजेंट मिस उर्वशी-2026 की विजेता, आत्मविश्वास और शानदार स्टेज प्रेजेंस से निर्णायकों को किया प्रभावित

उन्होंने कहा कि ‘टॉक्सिक’ जैसे बड़े बजट और बड़े स्तर के प्रोजेक्ट को तैयार करने में समय लगना स्वाभाविक है। फिल्म में कई बड़े कलाकारों के शामिल होने के कारण सभी को एक साथ संतुलित करना भी चुनौतीपूर्ण था।

Read More कार्तिक आर्यन को मिला 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान, मुरलीकांत पेटकर ने दी बधाई 

गीतू मोहनदास के निर्देशन में काम करने के फैसले पर यश ने कहा कि वह किसी निर्देशक के साथ काम करने से पहले उसके ट्रैक रिकॉर्ड को नहीं देखते। उनके लिए निर्देशक की मेहनत और जुनून अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने गीतू की तारीफ करते हुए कहा कि वह शानदार अभिनेत्री और निर्देशक होने के साथ-साथ बेहतरीन लेखिका भी हैं।

यश ने कहा कि फिल्म के लिए उन्हें अपने आराम के दायरे से बाहर निकलना पड़ा। उन्होंने कहा कि उन्होंने अब तक जितने भी किरदार निभाए हैं, ‘टॉक्सिक’ का किरदार उनसे काफी अलग है और इसके लिए उन्हें काफी समय देना पड़ा।

यश ने इस दौरान अपनी पत्नी राधिका के योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि उनके साथ जुड़े रहना और उनकी जिंदगी को संभालना आसान नहीं है। ‘टॉक्सिक’ बेहद मांग वाली फिल्म थी और इस दौरान राधिका ने परिवार तथा बच्चों की जिम्मेदारियां संभालते हुए उनका पूरा सहयोग किया। यश ने इसके लिए अपनी पत्नी का आभार जताते हुए कहा कि उनके समर्थन के बिना यह सफर आसान नहीं होता।

‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर में यश का एक्शन से भरपूर और बेहद आक्रामक अंदाज देखने को मिला है। ट्रेलर में हिंसा, रहस्य और एक्शन की झलक के साथ फिल्म की गहरी और अंधेरी दुनिया को दिखाया गया है। यश के डबल रोल ने फिल्म की कहानी को लेकर रहस्य और बढ़ा दिया है।

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक : ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस द्वारा निर्मित यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने के लिए तैयार है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

'वोट चोरी' संविधान पर हमला : कांग्रेस ने की ज्ञानेश कुमार को तत्काल हटाने की मांग, वेणुगोपाल बोले- पद पर रहने का अधिकार नहीं 'वोट चोरी' संविधान पर हमला : कांग्रेस ने की ज्ञानेश कुमार को तत्काल हटाने की मांग, वेणुगोपाल बोले- पद पर रहने का अधिकार नहीं
कांग्रेस ने एसआईआर के तहत मतदाता सूची से नाम हटाने और फर्जी मतदाता जोड़ने का आरोप लगाते हुए इसे ‘वोट...
गणेश पंडाल में छाया हनुमान अंश का रोमांच, बड़ी स्क्रीन पर फिल्म देखने उमड़ी भीड़
होर्मुज जलडमरूमध्य पर पुतिन-सऊदी क्राउन प्रिंस की चर्चा, जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने पर दिया जोर
सीबीएन ने 156.650 किलो डोडा चूरा और कार जब्त की, जानें पूरा मामला
विलायती बाजार की तेजी का असर : चांदी हुई महंगी और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव
कार्तिक आर्यन को मिला 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान, मुरलीकांत पेटकर ने दी बधाई 
SIR से जुड़े सभी निर्णय पूरे तालमेल और सर्वसम्मति से लिए, चुनाव आयोग ने कहा- मतदाता सूची को ठीक करना एसआईआर का उद्देश्य