54 वर्ष की हुई पूजा भट्ट : पहली हीं फिल्म से दर्शकों के बीच मनावाया अपने अभिनय का लोहा, दिल है कि मानता नही करियर की सुपरहिट फिल्म

दर्शकों का दिल जीतकर फिल्म को सुपरहिट बना दिया

54 वर्ष की हुई पूजा भट्ट : पहली हीं फिल्म से दर्शकों के बीच मनावाया अपने अभिनय का लोहा, दिल है कि मानता नही करियर की सुपरहिट फिल्म

महेश भट्ट निर्देशित इस फिल्म में पूजा भट्ट के अपोजिट आमिर खान थे। फिल्म की कहानी हॉलीवुड फिल्म (इट हैपेंड वन नाईट (पर आधारित थी ।

मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री -फिल्मकार पूजा भट्ट आज 54 वर्ष की हो गयी।  24 फरवरी 1972 को मुंबई में जन्मीं पूजा भट्ट ने बतौर अभिनेत्री अपने करियर की शुरूआत अपने पिता महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म डैडी से की। इस फिल्म में पूजा भट्ट के पिता की भूमिका अनुपम खेर ने निभायी थी। अपनी पहली हीं फिल्म के जरिये पूजा भट्ट ने दर्शकों के बीच अपने अभिनय का लोहा मनवा लिया।वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्म दिल है कि मानता नही पूजा भट्ट के करियर की एक और सुपरहिट फिल्म साबित हुयी। महेश भट्ट निर्देशित इस फिल्म में पूजा भट्ट के अपोजिट आमिर खान थे। फिल्म की कहानी हॉलीवुड फिल्म (इट हैपेंड वन नाईट (पर आधारित थी फिल्म में पूजा भट्ट और आमिर खान ने अपने चुलबुले अंदाज से दर्शकों का दिल जीतकर फिल्म को सुपरहिट बना दिया

वर्ष 1991 में पूजा भट्ट की एक और सुपरहिट फिल्म सड़क प्रदर्शित हुयी। महेश भट्ट के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पूजा भट्ट की जोड़ी संजय दत्त के साथ काफी पसंद की गयी। वर्ष 1992 में पूजा भट्ट की फिर तेरी कहानी याद आयी और सर जैसी हिट फिल्मों में काम किया। वर्ष 1992 से वर्ष 1996 के बीच पूजा भट्ट ने तड़ीपार,चोर और चांद,नाराज, गुनेहगार ,अंगरक्षक, चाहत, हम दोनों जैसी कुछ फिल्मो में अभिनय किया, लेकिन सभी फिल्मे टिकट खिड़की पर बेअसर साबित हुयी। वर्ष 1997 में पूजा भट्ट ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रख दिया और तमन्ना फिल्म के निर्माण के साथ इस फिल्म में अभिनय भी किया।

इस फिल्म के जरिये उन्होंने एक ऐसे (हिजड़े (के जिंदगी को पेश किया जो समाज के तमाम विरोध के बावजूद एक अनाथ लड़की का पालन पोषण करता है। हालांकि यह फिल्म टिकट खिड़की पर कोई खास सफल नही हुयी, लेकिन समीक्षकों का मानना है कि यह फिल्म पूजा भट्ट निर्मित उत्कृष्ट फिल्मों में एक है । वर्ष 1998 में पूजा भट्ट ने जख्म और दुश्मन जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्माण किया। जख्म के जरिये पूजा भट्ट ने अयोध्या में हुये बावरी मस्जिद विध्वंस के बाद मुंबई में हुये दंगे में एक परिवार को त्रास्दी को रूपहले पर्दे पर पेश किया था। इस फिल्म में पूजा भट्ट ने अपने संजीदा किरदार से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म पाप के जरिये पूजा भट्ट ने निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रख दिया। पूजा भट्ट इन दिनों बतौर फिल्मकार फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय है।

Tags: pooja

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल से लैक्रोज खिलाड़ियों ने की मुलाकात: राज्यपाल का खेल प्रोत्साहन हेतु प्रदत्त वित्तीय सहायता के लिए जताया आभार जताया राज्यपाल से लैक्रोज खिलाड़ियों ने की मुलाकात: राज्यपाल का खेल प्रोत्साहन हेतु प्रदत्त वित्तीय सहायता के लिए जताया आभार जताया
राज्यपाल से लोकभवन में लैक्रोज खेल के खिलाड़ियों ने मुलाकात की। खेल प्रोत्साहन के अंतर्गत दिये जा रहे सहयोग के...
कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली के सहयोग से संचार कौशल पर एक सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया, 100 से अधिक छात्रों ने लिया कार्यक्रम में हिस्सा
प्रशांत क्षेत्र में पहली बार ओपन रेडियो एक्सेस नेटवर्क तैनात, राष्ट्र में अगली पीढ़ी की कनेक्टिविटी को आगे बढ़ाने में मिलेगी मदद
हैदराबाद पुलिस ने ऑपरेशन ऑक्टोपस के तहत साइबर धोखाधड़ी गिरोह का किया भंडाफोड़; 104 लोग गिरफ्तार, नकदी एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त
जनवरी 2024 से दिसंबर 2025 तक पुलिस हिरासत में 21 मौतें, सरकार ने कराई न्यायिक व प्रशासनिक जांच
किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा, न्यूनतम समर्थन मूल्य की सार्थकता के लिए संपूर्ण खरीद अपरिहार्य 
एसएमएस अस्पताल में रोबोटिक तकनीक से किया जटिल ऑपरेशन : डॉ. अमित गोयल के मार्गदर्शन में मिली सफलता, सांस लेने में तकलीफ से ग्रसित था मरीज