61 वर्ष के हुए आमिर खान : हिंदी सिनेमा को दी कई यादगार फिल्में, जानें संघर्ष से ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ बनने तक के प्रेरक फिल्मी सफर के बारे में 

घर में फिल्मी माहौल के कारण आमिर खान की रूचि भी फिल्मों में हो गई 

61 वर्ष के हुए आमिर खान : हिंदी सिनेमा को दी कई यादगार फिल्में, जानें संघर्ष से ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ बनने तक के प्रेरक फिल्मी सफर के बारे में 

बॉलीवुड के अभिनेता-फिल्मकार आमिर खान 61 वर्ष के हो गए। जन्म 14 मार्च 1965 को मुंबई में। बाल कलाकार के रूप में शुरुआत करने वाले आमिर ने ‘कयामत से कयामत तक’, ‘अंदाज अपना अपना’, ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘गुलाम’ जैसी हिट फिल्में दी। 2001 में ‘लगान’ का निर्माण, जो सुपरहिट और ऑस्कर में नामांकित।

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता-फिल्मकार आमिर खान 61 वर्ष के हो गए। आमिर खान का जन्म 14 मार्च 1965 को मुंबई में हुआ। उनके पिता ताहिर हुसैन और चाचा नासिर हुसैन जाने-माने फिल्म निर्माता थे। घर में फिल्मी माहौल के कारण आमिर खान की रूचि भी फिल्मों में हो गई और वह अभिनेता बनना का सपना देखने लगे। आमिर खान ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 1973 में बतौर बाल कलाकार अपने चाचा नासिर हुसैन के बैनर तले बनी फिल्म ‘यादो की बारात’ से की। बाद में उन्होंने वर्ष 1974 में प्रदर्शित फिल्म ‘मदहोश’ में भी बतौर बाल कलाकार काम किया। इसके बाद उन्होंने लगभग 11 वर्षो तक फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया। वर्ष 1984 में प्रदर्शित फिल्म ‘होली’ से आमिर खान ने बतौर अभिनेता सिने करियर की शुरूआत की, लेकिन दर्शको के बीच अपनी पहचान बनाने में असफल रहे।

लगभग चार वर्ष तक मायानगरी मुंबई में संघर्ष करने के बाद 1988 में अपने चाचा नासिर हुसैन के बैनर तले बनी फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ की सफलता के बाद आमिर खान बतौर अभिनेता फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में सफल हो गए। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए उन्हें उस वर्ष नवोदित अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार प्राप्त हुआ। वर्ष 1994 में राजकुमार संतोषी निर्देशित फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में आमिर खान के अभिनय का नया रंग देखने को मिला। इस फिल्म के पहले उनके बारे में यह बात की जाती थी कि वह केवल रूमानी भूमिका ही निभा सकते हैं, लेकिन आमिर खान ने अभिनेता सलमान खान के साथ अपने हास्य अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फिल्म में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित भी किए गए।

वर्ष 1994 में ही प्रदर्शित फिल्म ‘बाजी’ में उनके अभिनय का नया रूप देखने को मिला। रोचक बात यह है कि इस फिल्म के एक गाने में आमिर खान ने एक लड़की की भूमिका निभाई और इसके लिए उन्होंने अपने पूरे शरीर पर वैक्सिन का इस्तेमाल किया। वर्ष 1996 में आमिर खान के सिने करियर की एक और महत्वपूर्ण फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में उन्होंने अपने दमदार अभिनय से एक बार फिर से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

इस फिल्म से जुड़ा एक रोचक तथ्य यह है कि फिल्म में एक गाने के दौरान आमिर खान को नशे में अभिनय करना था और आमिर खान ने व्यक्तिगत जिंदगी में कभी शराब नहीं पी थी। फिल्म में शराबी के किरदार को पहले पर्दे पर वास्तविक तौर पर पेश करने लिए आमिर खान ने अपनी जिंदगी में पहली बार शराब का सेवन किया और अभिनय किया।

Read More ऋषिकेश में सुनील शेट्टी ने परमार्थ निकेतन में लिया दिव्य अनुभव : पर्यावरण संरक्षण और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने पर की चर्चा, बच्चियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

वर्ष 1998 में आमिर खान के सिने करियर की एक और सुपरहिट फिल्म ‘गुलाम’ प्रदर्शित हुई। इस फिल्म से जुड़ा एक रोचक तथ्य यह है कि फिल्म के एक द्दश्य के दौरान आमिर खान को ट्रेन के विपरीत दिशा में दौड़ लगानी होती है और फिल्म के द्दश्य को चैलेंज के रूप में लेते हुए मौत की परवाह किए बिना वह ट्रेन के सामने आने से भी नही हिचके और दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वर्ष 2001 में आमिर खान ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया।

Read More सई एम मांजरेकर ने ‘इंडिया हाउस’ के लिए अपने किरदार और तैयारी पर की बात : कहा- अलग दौर, भाषा और भावनाओं को समझने का मिला अनोखा अनुभव

आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले उन्होंने फिल्म ‘लगान’ का निर्माण किया। इस फिल्म में आमिर खान ने एक ऐसे ग्रामीण युवक भुवन की भूमिका में थे, जो अंग्रेजो को लगान देने से इंकार कर देता है और उन्हें उनके पसंदीदा खेल क्रिकेट में हराने का चैलेंज दे देता है और बाद में ग्रामीणों के सहयोग से न किक्रेट मैच में विजयी होता है, साथ ही ग्रामीणो का लगान भी माफ कराता है। ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म न सिर्फ टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई, साथ ही प्रतिष्ठित ऑस्कर में इसे विदेशी फिल्म की श्रेणी में भी नांमाकित किया गया, लेकिन दुर्भाग्य से इस फिल्म को पुरस्कार नहीं प्राप्त हुआ।

Read More सीरीज ‘लुक्खे’ का ट्रेलर रिलीज : पलक तिवारी संग कहानी में दिखेगा रोमांच और टकराव, जानें रिलीज डेट

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण