‘मिर्जापुर : द मूवी’ में फिर से कंपाउंडर के रूप में नजर आएंगे अभिषेक बनर्जी, शानदार फ्रेंचाइजी का एक बार फिर बनने जा रहे हिस्सा
खबर से फैंस बेहद खुश
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बनर्जी ‘मिर्जापुर : द मूवी’ में फिर से कंपाउंडर के रूप में नजर आएंगे। ‘मिर्जापुर : द मूवी’ में अभिषेक बनर्जी एक बार फिर अपने पसंदीदा किरदार कंपाउंडर के रूप में वापसी कर रहे हैं। मुन्ना भैया के साथ उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री और दमदार एक्टिंग की वजह से यह किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा है। हाल ही में एक फैन से बातचीत में अभिषेक ने खुद बताया कि वे इस शानदार फ्रेंचाइजी का हिस्सा फिर बनने जा रहे हैं, जो अब डिजिटल स्क्रीन से बड़े पर्दे तक पहुंच चुकी है। इस खबर से उनके फैंस बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर उनका स्वागत कर रहे हैं। पहले सीजन में उनके किरदार की गहरी छाप आज भी लोगों के बीच उतनी ही लोकप्रिय है।
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने भी इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा- यह तय है कि अभिषेक बनर्जी कंपाउंडर के रूप में लौट रहे हैं। उन्हें फिल्म के अनाउंसमेंट टीजर में भी बाकी अहम किरदारों के साथ दिखाया गया है। दर्शकों के लिए उन्हें मुन्ना भैया के साथ फिर स्क्रीन शेयर करते देखना बेहद रोमांचक होगा।

Comment List