वर्ष 2026 में तीन बिल्कुल अलग तरह की प्रस्तुतियों के साथ नजर आएंगे अभिषेक बनर्जी, जानें अभिनेता के आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में 

अभिनेता के लिए यह वर्ष खास रहने वाला है

वर्ष 2026 में तीन बिल्कुल अलग तरह की प्रस्तुतियों के साथ नजर आएंगे अभिषेक बनर्जी, जानें अभिनेता के आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में 

अभिषेक बनर्जी 2026 में तीन अलग प्रोजेक्ट्स- तमिल सीरीज ‘लेगेसी’, एंथ्रोलॉजी ‘लस्ट स्टोरीज 3’ और राजकुमार राव निर्मित फिल्म ‘टोस्टर’ में नजर आएंगे। उन्होंने इसे अपने करियर का खास वर्ष बताया। अभिषेक के अनुसार, तीनों प्रस्तुतियां अलग भावनात्मक और रचनात्मक अनुभव देती हैं।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बनर्जी वर्ष 2026 में तीन बिल्कुल अलग तरह की प्रस्तुतियों के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं। अभिषेक बनर्जी तमिल धारावाहिक ‘लेगेसी’, चर्चित एंथ्रोलॉजी सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज 3’ और अभिनेता राजकुमार राव द्वारा निर्मित फिल्म ‘टोस्टर’ में दिखाई देंगे।

अभिषेक के लिए यह वर्ष खास रहने वाला है। तमिल भाषा की सीरीज से लेकर रिश्तों पर आधारित साहसिक संकलन और एक अलग अंदाज की फिल्म तक, हर प्रोजेक्ट उन्हें एक नई रचनात्मक दुनिया में ले जाता है।

अभिषेक बनर्जी ने इस खास दौर के बारे में  कहा- वर्ष 2026 मेरे लिए उन दुर्लभ वर्षों में से है, जब अभिनय से जुड़ी मेरी पसंद की हर चीज एक साथ हो रही है। एक ही मंच पर तीन प्रोजेक्ट्स होना और फिर भी तीनों का एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होना मेरे लिए बहुत खास है। ‘लेगेसी’ मेरी पहली तमिल सीरीज है। अलग भाषा और अलग सांस्कृतिक माहौल में काम करना मेरे लिए नई सीख रहा। इससे मुझे समझ आया कि कहानी कहने का तरीका जगह और परिवेश के साथ बदल जाता है। इस अनुभव ने मुझे याद दिलाया कि मैंने अभिनय से प्यार क्यों किया था, क्योंकि यह आपको हर बार कुछ नया सीखने के लिए प्रेरित करता है।

अभिषेक बनर्जी ने कहा- ‘लस्ट स्टोरीज 3’ एक ऐसी सीरीज का हिस्सा है, जो रिश्तों और इच्छाओं पर ईमानदारी से बात करती है। इसमें काम करने का मतलब है लेखन और निर्देशक पर पूरा भरोसा रखना, क्योंकि यह कहानियाँ दिखावे से ज्यादा भावनाओं की सच्चाई पर आधारित होती हैं। इसमें चुप्पी, झिझक और कमजोरी जैसी बातों को समझने का मौका मिलता है। एक अभिनेता के लिए यह अनुभव डराने वाला भी है और आजादी देने वाला भी।

Read More जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल : उत्कृष्ट हिंदी फिल्मों और कलाकारों के नामांकन घोषित, प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष

अभिषेक बनर्जी ने फिल्म ‘टोस्टर’ के बारे में कहा- यह प्रोजेक्ट मेरे लिए खास है, सिर्फ कहानी की वजह से नहीं बल्कि इसलिए भी कि इसे राजकुमार राव बना रहे हैं, जिन्हें मैं एक अभिनेता के रूप में बहुत मानता हूँ। इस फिल्म का अंदाज ऊपर से हल्का-फुल्का है, लेकिन भीतर गहरी भावनाएँ और बारीकियाँ छिपी हैं। ऐसी कहानियाँ दर्शकों के साथ लंबे समय तक रहती हैं, क्योंकि वे रोजमर्रा की जिंदगी को ईमानदारी से दिखाती हैं। ऐसे किरदार का भरोसा मिलना मेरे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा- मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि यह तीनों प्रस्तुतियाँ एक ही मंच पर होंगी, फिर भी एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। आज कहानी कहने का यही सौंदर्य है। अब कलाकार किसी एक छवि या एक रूप तक सीमित नहीं हैं। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूँ कि मुझे अलग-अलग भाषाओं, धाराओं और भावनात्मक संसारों को तलाशने का मौका मिल रहा है। उम्मीद है दर्शक भी इन किरदारों को उतना ही पसंद करेंगे जितना मैंने उन्हें निभाते समय महसूस किया।

Read More ‘मातृभूमि - मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का नया गाना ‘मेरा जी नहीं भरा’ हुआ रिलीज, जैन शॉ और अभिश्री सेन की केमिस्ट्री ने बढ़ाया आकर्षण

‘लेगेसी’, ‘लस्ट स्टोरीज 3’ और ‘टोस्टर’ के साथ वर्ष 2026 में अभिषेक बनर्जी एक बार फिर अपने अभिनय की विविधता और गहराई से दर्शकों को प्रभावित करने के लिए तैयार हैं।

Read More ग्लैमर और आत्मविश्वास का संगम : मिस एण्ड मिसेज राजस्थान ग्लैमर 2026 का ग्रैंड फिनाले, फाइनलिस्ट्स करेंगी प्रतिभा का प्रदर्शन

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का - कोटा में जल्द दौड़ेंगी फायर फाइटिंग बाइक्स असर खबर का - कोटा में जल्द दौड़ेंगी फायर फाइटिंग बाइक्स
फायर बाइक्स की आवश्यकता का मुद्दा दैनिक नवज्योति ने कई बार प्रकाशित किया है।
आईपीएल-2026 : केकेआर की चौथी हार, सीएसके 32 रन से जीती, नूर अहमद रहे प्लेयर ऑफ द मैच
बाप विधायक प्रत्याशी के भाई की पीट-पीटकर हत्या : दो आरोपी पकडे़, तीसरे की तलाश जारी
राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के 9 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी : घर के बाहर पुलिस बल तैनात, विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के उल्लंघनों से जुड़ा है मामला
पीएम मोदी और ट्रंप ने की पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा : होर्मुज खुला रखने पर जोर, अमेरिका-ईरान में फिर वार्ता संभव
आज का भविष्यफल    
यातायात में खलल : सड़क पर मूविंग ट्रैफिक नहीं, मूविंग पशु; वाहन चालकों को बदलना पड़ा रास्ता