फिल्म ससुराल गेंदा फूल का फस्र्ट लुक रिलीज, घोड़ी चढ़कर अपने ससुराल जाती नजर आएंगी अभिनेत्री ऋचा दीक्षित

लड़कियाँ भी आत्मनिर्भर, मजबूत और फैसले लेने वाली बन चुकी हैं

फिल्म ससुराल गेंदा फूल का फस्र्ट लुक रिलीज, घोड़ी चढ़कर अपने ससुराल जाती नजर आएंगी अभिनेत्री ऋचा दीक्षित
ओम झा के संगीत निर्देशन में तैयार गाने प्यारे लाल यादव, राकेश निराला, धर्म हदुस्तानी जैसे चर्चित गीतकारों ने लिखे हैं।

मुंबई। एसआरके म्यूजिक प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनीं मनोरंजक और पारिवारिक फिल्म ससुराल गेंदा फूल का फस्र्ट लुक रिलीज हो गया है। ससुराल गेंदा फूल में अभिनेत्री ऋचा दीक्षित नजर आएंगी, जो घोड़ी चढ़कर अपने ससुराल जाती हैं। पोस्टर में ऋचा की सजी-धजी दुल्हन के लुक ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। ऋचा दीक्षित ने फिल्म 'ससुराल गेंदा फूल को लेकर अपनी खुशी और उत्साह साझा करते हुए कहा, यह फिल्म मेरे करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक है। इसमें मेरा किरदार पारंपरिक सोच को तोड़ता है और एक नई मिसाल पेश करता है। जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी, तभी तय कर लिया था कि इस किरदार को जरूर निभाना है। एक दुल्हन का घोड़ी चढ़ कर ससुराल जाना समाज को एक सकारात्मक संदेश देता है कि अब लड़कियाँ भी आत्मनिर्भर, मजबूत और फैसले लेने वाली बन चुकी हैं।

ऋचा ने कहा, फिल्म पूरी तरह पारिवारिक, मनोरंजक और सामाजिक संदेश से भरपूर है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे उतना ही प्यार देंगे जितना हमने इसे बनाने में मेहनत की है। शूटिंग के दौरान पूरी टीम का साथ और माहौल बेहद अच्छा रहा। खास तौर पर निर्देशक संजय श्रीवास्तव जी और को-एक्टर्स ने हर सीन को जीवंत बनाने में अहम भूमिका निभाई। ससुराल गेंदा फूल में भोजपुरी सिनेमा के उभरते सितारे ऋतेश उपाध्याय और अनुभवी कलाकार समर्थ चतुर्वेदी, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवाल, सोनिया मिश्रा, पूजा ठाकुर, शिल्पी राघवानी जैसे नामचीन चेहरे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।इस फिल्म को संजय श्रीवास्तव ने निर्देशित  किया है, जबकि रोशन सिंह इसके निर्माता और शर्मिला आर. सिंह सह-निर्माता हैं। फिल्म की कहानी अमित झा ने लिखी है। ओम झा के संगीत निर्देशन में तैयार गाने प्यारे लाल यादव, राकेश निराला, धर्म हदुस्तानी जैसे चर्चित गीतकारों ने लिखे हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पहाड़ी क्षेत्र में एक साथ नजर आए चार लेपर्ड, बंदरों का शिकार करते हुए कैमरे में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पहाड़ी क्षेत्र में एक साथ नजर आए चार लेपर्ड, बंदरों का शिकार करते हुए कैमरे में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
रामगढ़ बांध क्षेत्र स्थित जमवाय माता मंदिर के पीछे एक साथ चार लेपर्ड नजर आने से श्रद्धालुओं में दहशत फैल...
मोहन यादव और परिवार पर जमीन घोटाले के आरोप :  कांग्रेस ने उठाए सवाल, खेड़ा बोले- सरकार से इस मामले में कार्रवाई की उम्मीद नहीं
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने त्रिपोलिया बालाजी मंदिर में की पूजा-अर्चना
179 घायल पक्षियों को मिली नई उड़ान की उम्मीद : वन विभाग के उपचार केंद्र में चल रही देखभाल, कबूतर से लेकर बाज और मोर तक
राम मंदिर ट्रस्ट विवाद : सुरजेवाला का केंद्र पर तीखा हमला, बोले- जिन्होंने राम को लूटा, वो देश का क्या करेंगे, ज़रा सोचिए....
सांगानेर को 631 करोड़ की विकास सौगात, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 1538 कार्यों का किया शिलान्यास-लोकार्पण
4 जुलाई को प्रधानमंत्री जयपुर मेट्रो फेज-2 का करेंगे शिलान्यास, राजधानी को मिलेगी आधुनिक परिवहन व्यवस्था की सौगात