फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से अहान शेट्टी का फर्स्ट-लुक पोस्टर रिलीज : दिखा दमदार और तीव्र अंदाज, जानें रिलीज डेट 

अहान शेट्टी, सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की अहम भूमिका 

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से अहान शेट्टी का फर्स्ट-लुक पोस्टर रिलीज : दिखा दमदार और तीव्र अंदाज, जानें रिलीज डेट 

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से अहान शेट्टी का फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी हुआ, जिसमें वे खून से सने चेहरे और मिलिट्री गन के साथ युद्धभूमि में दमदार अंदाज में दिखते हैं। यह लुक सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के पहले जारी लुक्स के बाद सामने आया है। 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली फिल्म भारतीय सैनिकों की वीरता और बलिदान को समर्पित है।

मुंबई। फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से अभिनेता अहान शेट्टी का बहुप्रतीक्षित फर्स्ट-लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें दर्शकों को उनके किरदार की पहली झलक दिखाई दी। पोस्टर में अहान एक तीव्र और दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। उनका चेहरा खून से सना है और हाथ में मिलिट्री गन लिए वे युद्धभूमि पर डटे हुए दिखाई देते हैं, जो उनके किरदार की बहादुरी, दृढ़ता और समर्पण को दर्शाता है। पोस्टर के साथ जारी कैप्शन, जिसमें लिखा है- लहरों से भी ज्यादा मजबूत, तूफान से भी ज्यादा भयानक। ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में 23 जनवरी, 2026 को रिलीज होगी।

अहान शेट्टी का यह लुक सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की हाल ही में जारी की गई फर्स्ट-लुक तस्वीरों के बाद सामने आया है, जिन्हें भारतीय वायुसेना अधिकारियों के रूप में देखा गया है। इन सभी कलाकारों के लुक्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर उत्सुकता और चर्चा को और बढ़ा दिया है।

‘बॉर्डर’ फिल्म के पहले पार्ट में सुनील शेट्टी ने अपनी यादगार भूमिका से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। अब उनके बेटे अहान उसी विरासत को आगे बढ़ाने की तैयारी में हैं।

रिपब्लिक डे के मौके पर वीकेंड से पहले रिलीज होने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ भारतीय सैनिकों की वीरता, त्याग और देशभक्ति को समर्पित फिल्म है, जो सीमाओं पर तैनात जवानों की बहादुरी को बड़े पर्दे पर नई ऊंचाई देने का वादा करती है।

Read More फिल्म ‘एक दिन’ के टीजर में साई पल्लवी और जुनैद खान ने जीता सबका दिल, जानें रिलीज डेट 

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर