अक्षय कुमार की आंखों की हुई सर्जरी : अभिनेता ने कुछ समय के लिए फिल्मों से लिया ब्रेक, 5 मई को पूरी की शूटिंग
यह एक माइनर सर्जरी थी
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने आंखों की विजन करेक्शन सर्जरी के बाद फिल्मों से छोटा ब्रेक लिया। 6 मई को हुई माइनर सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी। 5 मई को फिल्म “केरलम” की शूटिंग पूरी की।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में फिल्मों से छोटा ब्रेक लिया है। ब्रेक उनकी आंखों की विजन करेक्शन सर्जरी के कारण लिया गया है, जो 6 मई को हुई। यह एक माइनर सर्जरी थी और डॉक्टरों की सलाह पर वे कुछ दिनों तक आराम करेंगे तथा स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे।
सर्जरी से ठीक पहले अक्षय कुमार ने 5 मई को अपनी आगामी फिल्म “केरलम” का शूटिंग शेड्यूल पूरा किया। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ विद्या बालन और राशी खन्ना भी नजर आएंगी।
अक्षय ने सोशल मीडिया पर शूटिंग खत्म होने की जानकारी साझा करते हुए टीम का आभार जताया और कहा कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए खास रहा।
Related Posts
Post Comment
Latest News
30 May 2026 18:41:24
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...

Comment List